एक्सप्लोरर

Coal Crisis: पीएम मोदी ने बिजली और कोयला मंत्री के साथ की बैठक, एक हफ़्ते में हालात सुधरने की उम्मीद

Coal Crisis: कोयले की कमी के चलते मंडरा रहे बिजली संकट से निपटने की लगातार कोशिश हो रही है लेकिन ख़तरा अभी टला नहीं है.

Coal Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिजली मंत्री आर के सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक की  बैठक में दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को कोयले की आपूर्ति की ताज़ा स्थिति के बारे में जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक़, प्रधानमंत्री ने संकट की स्थिति से निपटने को लेकर किए जा रहे उपायों और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की. दोनों मंत्रियों ने पीएम मोदी को बताया कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में हालात सुधरने की उम्मीद है. 

प्रधानमंत्री के साथ दोनों मंत्रियों की बैठक से पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने दोनों मंत्रालय के सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में बिजली मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार और कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन ने कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में कोयला की उपलब्धता और बिजली के ताज़ा हालात पर एक प्रेजेंटेशन दिया. प्रेजेंटेशन में दोनों सचिवों ने बताया कि कोयले की कोई कमी नहीं है लिहाज़ा 7-10 दिनों में बिजली उत्पादन संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति सामान्य होने लगेगी . 

प्रेजेंटेशन में ये भी बताया गया कि पिछले दो दिनों से विद्युत संयंत्रों को 19.20 लाख टन कोयले की आपूर्ति की गई है जबकि मांग 18.70 लाख टन रहा है. बैठक के बाद कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बिजली मंत्रालय की ओर से 21 अक्टूबर से प्रतिदिन 20 लाख टन कोयले की मांग रखी गई. उन्होंने कहा कि बिजली मंत्रालय की मांग के मुताबिक़ ही कोयला मुहैया करवाया जाएगा और अगले 15 - 20 दिनों में संयंत्रों के पास मौजूद कोयले की रिजर्व स्टॉक में बढोत्तरी होने लगेगी . 

अफगानिस्तान पर हुई G-20 की बैठक, पीएम मोदी बोले- देश कट्टरपंथ और आतंकवाद का जरिया न बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget