एक्सप्लोरर

‘बैटमेन’ विधायक से पीएम मोदी नाराज़, दो टूक कहा- बेटा सांसद का हो या मंत्री का, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं

घटना के सात दिन बाद पीएम मोदी ने अब खुले मंच से कह दिया है कि पार्टी के अंदर अंहकार, दुरव्यवहार और घंमंड की कोई जगह नहीं है. पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे के मारपीट मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आकाश विजयवर्गीय की हरकत पर नाराज़गी जताते हुए दो टूक कहा है कि बेटा किसी सांसद का हो या किसी मंत्री का. ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

खुले मंच से पीएम मोदी की चेतावनी

खबर मिली है कि पीएम मोदी को आकाश विजयवर्गीय मामले की जानकारी घटना के दिन ही दे दी गई थी. घटना के सात दिन बाद पीएम मोदी ने अब खुले मंच से कह दिया है कि पार्टी के अंदर अंहकार, दुरव्यवहार और घंमंड की कोई जगह नहीं है. पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसी घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिए.

30 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे आकाश

बता दें कि 26 जून को कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने गए नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया था. आकाश विजयवर्गीय का कहना था कि मकान में रह रही महिलाओं को जबरन निकाला गया. इस घटना के बाद पुलिस ने इंदौर से विधायक आकाश को गिरफ्तार कर लिया  था. आकाश 30 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे.

अपने किए पर कोई 'अफसोस नहीं'- आकाश

जेल से रिहा होने के बाद आकाश से जब मारपीट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने जो किया उसका कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, ''ऐसी स्थिति में जब पुलिस के सामने एक महिला को घसीटा जा रहा था, मैं कुछ और करने के बारे में सोच भी नहीं सकता था, मैंने जो किया उसका अफसोस नहीं है. लेकिन मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर न दें.''

यह भी पढ़ें-

नहीं माने राहुल: नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, दो दलित चेहरों की रेस में सुशील कुमार शिंदे सबसे आगे IN Depth: जायरा का बॉलीवुड को अलविदा, जानें उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ा अब तक का सफरनामा दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, तीन से पांच जुलाई के बीच मानसून देगा दस्तक IND Vs BAN: बड़े उलटफेर करने के लिए जाना जाता है बांग्लादेश, भारत के लिए चुनौती आसान नहीं वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget