एक्सप्लोरर

2000 से अधिक तीर्थस्थलों की मिट्टी और 100 से अधिक नदियों के पानी से संपन्न हुआ भूमि पूजन, जानें 10 बड़ी बातें

आज से राम मंदिर के निर्माण की विधिवत शुरुआत हो चुकी है. देश दुनिया के करोड़ों राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. पीएम मोदी ने भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया और नींव रखी. पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ ही राम मंदिर के निर्माण की विधिवत शुरुआत हो गई है.

आज के कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

  1. पीएम मोदी बुधवार सुबह 9.35 बजे वो दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं और 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें रिसीव किया. यहां से वे अयोध्या के लिए रवाना हुए. अयोध्या पहुंचने के बाद वे सबसे पहले हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की. यहां से वे सीधे रामजन्म भूमि के लिए रवाना हुए.
  2. राम जन्मभूमि पहुंचकर पीएम ने रामलला के दर्शन किए. उन्होंने संष्टांग प्रणाम किया. इसके बाद पीएम मोदी के हाथों से आधारशिला रखी गई. पूरे विधिवत तरीके से इस भूमि पूजन को संपन्न किया गया और पंडितों को इस भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी की तरफ से दक्षिणा दी गई है. भूमि पूजन के लिए 2000 से अधिक तीर्थ स्थलों से मिट्टी और 100 से अधिक नदियों से पानी लाया गया था.
  3. पीएम मोदी ने चांदी के फावड़े और कन्नी से शिलान्यास के कार्यक्रम को पूरा किया. इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे.
  4. भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हो जाने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद विशिष्ट अतिथियों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में 175 अतिथियों को बुलाया गया था. सीएम योगी ने कहा कि भारत की न्यायपालिका और कार्यपालिका के साथ संविधान सम्मत तरीके से समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है इसका प्रत्यक्ष दर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराया है. इस शुभ घड़ी के लिए अनेक पूज्य लोगों ने अपना बलिदान दिया है और उनको आज हम भावपूर्ण तरीके से याद करते हैं.
  5. सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यहां आज राम मंदिर निर्माण के लिए आज से शुभारंभ हो गया है और इस मंदिर के पूर्ण होने से पहले हमारा मन मंदिर बनकर तैयार होना चाहिए. मंदिर निर्माण के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है और पीएम मोदी के प्रयासों से सबका इंतजार आज पूरा हो गया है.
  6. सीएम योगी और मोहन भागवत के बाद पीएम मोदी ने संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने राम मंदिर का पोस्टल स्टैंप जारी किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वो खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इतने बड़े कार्य और राम मंदिर के शुभ भूमि पूजन के लिए उन्हें चुना. करोड़ों लोगों को इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस कार्य को शुरु होते हुए देख रहे हैं. राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है और आज पूरा भारत राममय हो गया है.
  7. भूमि पूजन और शिलान्यांस के संपन्न हो जाने के बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि से निकल गए और साकेत स्थित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ पहुंचें. वहां से वो वायुसेना के विमान के जरिए राजधानी दिल्ली के लिए निकलेंगे.
  8. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया. पीएम मोदी सहित बाकी मौजूद लोग मास्क लगाए दिखे. भूमि पूजन के दौरान भी पीएम मोदी ने मास्क लगाया हुआ था.
  9. आज के ऐतिहासिक दिन को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘’राम-मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है. मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा.’’
  10. देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है. आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूं जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: POCSO केस में बंडी भगीरथ की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, हाई कोर्ट ने पीड़िता की उम्र की जांच का दिया आदेश
POCSO केस में बंडी भगीरथ की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, हाई कोर्ट ने पीड़िता की उम्र की जांच का दिया आदेश
NEET पेपर लीक के आरोपी अब उगलेंगे राज? राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेजा
NEET पेपर लीक के आरोपी अब उगलेंगे राज? राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेजा
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
₹10 में इंडिया गेट से सरकारी दफ्तरों तक सफर, दिल्ली में पहली बार बिना पेट्रोल-डीजल चलेगी सेंट्रल विस्टा की नई बस सेवा
₹10 में इंडिया गेट से सरकारी दफ्तरों तक सफर, दिल्ली में पहली बार बिना पेट्रोल-डीजल चलेगी सेंट्रल विस्टा की नई बस सेवा

वीडियोज

Toyota Camry Hybrid लेने का सबसे सही वक्त | #toyota #camry #toyotacamry #autolive
इस हफ्ते Entertainment का Mega Blast, OTT और थिएटर्स पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और Web Series
Dhurandhar के लिए रुक गई थी Funding! Ranveer Singh-Aditya Dhar ने लगाए अपने पैसे
Kerala New CM: V D Satheeshan बने केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर | ABP News
Prateek Yadav Funeral : प्रतीक यादव का पार्थिव शव बैकुंठ धाम के लिए रवाना! | Aparna |Akhilesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीडी सतीशन को ही क्यों बनाया जा रहा केरल का नया सीएम? कांग्रेस के फैसले के पीछे ये है 3 कारण
वीडी सतीशन को ही क्यों बनाया जा रहा केरल का नया सीएम? कांग्रेस के फैसले के पीछे ये है 3 कारण
Bareilly: तेज आंधी में टीनशेड के साथ उड़े नन्हें मियां ने बताया खौफनाक मंजर, 'मुझे नहीं पता था कि...'
बरेली: तेज आंधी में टीनशेड के साथ उड़े नन्हें मियां ने बताया खौफनाक मंजर, 'मुझे नहीं पता था कि...'
CSK को बड़ा झटका, जेमी ओवरटन बाहर; रिप्लेसमेंट में आया और भी खतरनाक ऑलराउंडर
CSK को बड़ा झटका, जेमी ओवरटन बाहर; रिप्लेसमेंट में आया और भी खतरनाक ऑलराउंडर
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
North East Hill Stations: तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
Embed widget