एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने कोरोना से निपटने में योगी सरकार के काम काज की तारीफ की, कहा- रिज़ल्ट दिख रहा है

यूपी में कोरोना को लेकर हालात बेहतर होने लगे हैं. सबसे बड़ी चिंता ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के फैलने की थी. लेकिन योगी सरकार की लगातार कोशिशों से कोरोना की लहर थमने लगी है.

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने में योगी सरकार के काम काज की तारीफ़ की है. वाराणसी के अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने यूपी मॉडल को असरदार बताया. एक बार फिर वे 21 मई को अपने संसदीय क्षेत्र के डॉक्टरों से संवाद करेंगे. घर घर जाकर जांच करने की उनकी अपील से बहुत पहले ही यूपी के देहाती इलाक़ों में सर्वे का काम शुरू हो गया था. 5 मई से ही मेडिकल टीम लगातार गांव गांव जाकर टेस्ट और स्क्रीनिंग कर रही है, जिसकी वजह से ग्रामीण इलाक़ों में हालात क़ाबू में हैं. 

हाई कोर्ट से लेकर विपक्ष ने योगी सरकार के खिलाफ क्या क्या नहीं कहा, लेकिन अब धीरे धीरे यूपी में कोरोना को लेकर हालात बेहतर होने लगे हैं. सबसे बड़ी चिंता ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के फैलने की थी. लेकिन योगी सरकार की लगातार कोशिशों से कोरोना की लहर थमने लगी है. संक्रमण दर काफ़ी घट गई है. लगभग देश में सबसे कम. 2.45% के आसपास. रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. मतलब कोरोना के मरीज़ों के स्वस्थ होने का आंकड़ा. ये सब तब है जब यूपी में लगातार टेस्ट बढ़ रहे हैं. कल ही यूपी में 2 लाख 99 हज़ार 327 टेस्ट हुए. सिर्फ ग्रामीण इलाकों में 2 लाख से अधिक टेस्ट हुए, जबकि महाराष्ट्र को छोड़ कर बाकी सभी राज्यों में टेस्ट लगातार कम हो रहे हैं. 

यूपी सरकार इन दोनों एक साथ तीन मोर्चे पर काम कर रही है. कोरोना की दूसरी लहर में टेस्ट, ट्रैक और ट्वीट के फ़ार्मूले पर काम जारी है. मतलब कोविड के लक्षण की जांच करना. पॉज़िटिव पाए जाने पर आइसोलेट कर घर में ही इलाज करना. अब तक 20 लाख मेडिकल किट बांटे जा चुके हैं. मरीज़ की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज करना. 

इस तरीके से राज्य के 68 प्रतिशत गांव अब तक कोरोना के संक्रमण से बचे हुए हैं. दूसरा मोर्चा है कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी, जिसमें सबसे अधिक खतरा बच्चों को है. इसीलिए ब्लॉक लेवल से लेकर ज़िले तक बच्चों के अस्पताल बनाने पर काम चल रहा है.

एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बना दी गई है. ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कोई कमी न हो, इस पर काम चल रहा है. तीसरा मोर्चा है बेरोज़गारी और भुखमरी से लोगों को बचाने का. इसके लिए गरीबों को फ्री में राशन दिया जा रहा है. लघु और छोटे उद्योगों से हुनरमंद लोगों को जोड़ा जा रहा है. अगले साल की शुरूआत में यूपी में चुनाव हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ जानते हैं कि कोरोना को लेकर लोगों को जो परेशानी हुई है, वो ग़ुस्सा अगर कम न हुआ तो फिर चुनाव में बात बिगड़ सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget