एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की, क्या हैं इसके मायने ?

सियासी गलियारो में पीएम मोदी की इस तारीफ के राजनीतिक मायने निकालने की भी अपनी वजह है. अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा जब आजाद समेत ढाई दर्जन से ज्यादा नेताओं ने एक चिट्ठी लिखकर कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आवाज उठाई थी.

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की राज्यसभा से विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिस कदर भावुक हुए,उसके सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. आमतौर पर किसी सदस्य के सदन से रिटायर होने पर प्रधानमंत्री समेत पक्ष-विपक्ष के नेता उस सदस्य के कार्यकलापों की प्रशंसा ही करते हैं लेकिन मोदी ने जिस तरह से आजाद की तारीफ की,उसे अभूतपूर्व ही कहा जायेगा.

दरअसल, सियासी गलियारो में पीएम मोदी की इस तारीफ के राजनीतिक मायने निकालने की भी अपनी वजह है. अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा जब आजाद समेत ढाई दर्जन से ज्यादा नेताओं ने एक चिट्ठी लिखकर कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आवाज उठाई थी. वह तो यह तक कह चुके हैं कि सदन और पार्टी के भीतर मैं खुद को गुलाम ही समझता हूं. तभी कांग्रेस के भीतर -बाहर यह कयास लगने लगे थे कि गुलाम नबी अब कांग्रेस से आजाद होने के लिए फड़फड़ा रहे हैं.

बीते अगस्त में ही आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी से लंबी मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर सोनिया गांधी के करीबी नेताओं ने भी लगभग यह मान लिया था कि अब आजाद कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. लेकिन चतुर नेता वही होता है जो सही वक्त पर सही फैसला ले.

वैसे आगामी अप्रैल में केरल से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं. वहां UDF की अगुवाई वाली सरकार में शामिल कांग्रेस के पास अपने एक सदस्य को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्या है. अगर कांग्रेस ने उन्हें वहां से उम्मीदवार नहीं बनाया,तो इतना तय है कि तब कांग्रेस की गुलामी से आजाद होने के लिए वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज सदन में इसका इशारा भी कर दिया कि अगर कांग्रेस दोबारा आपको इस सदन में नहीं लाती है,तो हम ले आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget