एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई, साथ ही कही ये बात

Maharashtra Politics: पीएम मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र को करीब दो हफ्ते तक चले सियासी संकट के बाद आज एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार मिली. शिंदे को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई. उनके साथ दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. दोनों नेताओं के शपथ के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी.

पीएम मोदी ने दो ट्वीट किए. उन्होंने कहा, ''मैं एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं. वह जमीनी स्तर के नेता हैं. वह अपने साथ समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आए हैं. मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे.''

पीएम ने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं. वह हर बीजेपी कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं. उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक पूंजी होगी. मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे.

बता दें कि शपथ से कुछ देर पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने चौंकाते हुए एलान किया था कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया था कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होंगे. इसके बाद जेपी नड्डा मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया है. साथ ही कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आग्रह है कि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बनें.

इसके अमित शाह ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है. यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है. इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं.''

अमित शाह के इस ट्वीट पर फडणवीस ने कहा, ''प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ. जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुँचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है.'' उन्होंने फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

Maharashtra Politics: बीजेपी ने दिया सरप्राइज, बड़ा दल होने के बावजूद शिंदे को बनाया सीएम, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Video: गोवा के होटल में टेबल पर चढ़कर झूमकर नाचे एकनाथ शिंदे के समर्थक, सामने आया विधायकों का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
LIVE: एक्टर इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget