एक्सप्लोरर

PM Modi on Bitcoin: गलत हाथों में न चली जाए Cryptocurrency, युवाओं को कर सकता है बर्बाद- पीएम मोदी

PM Modi on Bitcoin: पीएम मोदी ने कहा- यह महत्वपूर्ण है कि सभी लोकतांत्रिक राष्ट्र क्रिप्टोकरेंसी पर एक साथ काम करें और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए.

PM Modi on Bitcoin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज 'द सिडनी डायलॉग' में क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन को लेकर बड़ी बात कही. पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोकतांत्रिक राष्ट्र यह सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए. पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारे युवाओं को बर्बाद कर सकता है.

सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए- पीएम मोदी

पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की आईटी प्रतिभा पर बोल रहे थे. पीएम मोदी ने कहा, ‘’भारत की आईटी प्रतिभा ने वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की. इसने हमारे दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकियों और सेवाओं के विकास में योगदान दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’उदाहरण के लिए क्रिप्टो-मुद्रा या बिटकॉइन को लें.  यह महत्वपूर्ण है कि सभी लोकतांत्रिक राष्ट्र इस पर एक साथ काम करें और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए, जो हमारे युवाओं को बर्बाद कर सकता है.’’

डिजिटल युग में सबसे महत्वपूर्ण है डाटा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने डाटा को डिजिटल युग में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत ने इसकी सुरक्षा और निजता की रक्षा के लिए मजबूत ढांचा विकसित किया है और वह इसका इस्तेमाल लोगों के सशक्तीकरण के स्रोत के रूप में करता है. डिजिटल युग ने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को पुनर्भाषित किया है और यह सार्वभौमिकता, शासन, नीति, कानूनों, अधिकारों और सुरक्षा को लेकर नए सवाल भी खड़े कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, ताकत और नेतृत्व को भी पुनर्भाषित कर रहा है. इसने प्रगति और समृद्धि के नए अवसरों को भी पैदा किया है.’’ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को क्षेत्र और दुनिया के लिए एक कल्याणकारी ताकत बताया.

यह भी पढ़ें-

The Sydney Dialogue: पीएम मोदी बोले- डिजिटल क्रांति की जड़ें लोकतंत्र में निहित, समझाया कैसे बदल रही लोगों की जिंदगी

Chinese Land Grab: चीन ने डोकलाम के करीब भूटान की जमीन पर एक साल के अंदर बसाए चार गांव, सैटेलाइट इमेज से दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget