एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: सचिन पायलट और अशोक गहलोत की लड़ाई पर पीएम मोदी का तंज, 'यह कैसी सरकार है जहां...'

PM Modi On Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के माउंट आबू में स्थित आबूरोड पर जनसभा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है.

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने बुधवार (10 मई) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपस में लड़ाई हो रही है तो ऐसे में राजस्थान का विकास कैसे होगा?

पीएम मोदी ने माउंट आबू के आबूरोड में जनसभा करते हुए कहा, ''ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है?  ये कैसी सरकार है जहां विधायकों को अपने सीएम पर ही भरोसा नहीं है? सरकार के भीतर सब एक-दूसरे को अपमानित करने की होड़ में हैं. जब कुर्सी पूरे 5 साल संकट में ही पड़ी रही हो तो ऐसे में राजस्थान के विकास की किसे परवाह होगी?''

दरअसल कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गहलोत के उन आरोपों का खंडन किया कि 2020 में बगावत करने वाले विधायकों ने बीजेपी से पैसे लिये थे. उन्होंने मंगलवार (9 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गहलोत का हालिया भाषण यह दर्शाता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं. वो गहलोत पर वंसुधरा राजे की सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई ना करने को लेकर भी लगातार हमला कर रहे हैं. 

अशोक गहलोत ने क्या कहा था?
अशोक गहलोत ने रविवार (7 मई) को धौलपुर में कहा था कि उनकी सरकार 2020 के राजनीतिक संकट से बच गई, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  कैलाश मेघवाल ने उनकी (गहलोत) सरकार गिराने के षडयंत्र का समर्थन नहीं किया. 

उन्होंने यह भी कहा था कि उस वक्त जिन विधायकों ने बीजेपी से जो पैसे लिये थे, उन्हें ये पैसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लौटा देने चाहिए. इस, पर पायलट ने जवाब देते हुए कहा था कि अपने (कांग्रेस) नेताओं पर आरोप लगाना गलत है. 

सचिन पायलट ने क्या जवाब दिया?
अपने गुट के विधायक हेमाराम चौधरी और बृजेंद्र ओला का जिक्र करते हुए सचिन पायलट ने कहा क‍ि जिन लोगों पर आरोप लगाये जा रहे हैं वे 30-40 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं. चौधरी और ओला इस समय गहलोत सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि इन सब लोगों पर इस प्रकार के आरोप लगा देना गलत है. मैं इन बेबुनियाद और झूठे आरोपों को सिरे से नकारता हूं. 

2020 में  बगावत क्यों हुई थी?
साल 2020 की बगावत का जिक्र करते हुए पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह खुद और उनके कुछ सहयोगी (विधायक) राज्य के नेतृत्व में बदलाव चाहते थे, इसलिए वे 2020 में दिल्ली गए और पार्टी के सामने अपने विचार रखे. इसके बाद कांग्रेस  ने एक कमेटी बनाई और इस मुद्दे के समाधान के लिए एक रोडमैप तैयार किया. 

बता दें कि 2020 में पायलट उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे. पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. यह मामला पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद सुलझा था. इसके बाद पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था. 

ये  भी पढ़ें- Rajasthan: 10 करोड़ लेने के आरोप पर सचिन पायलट ने CM गहलोत को घेरा, बोले- 'जिनकी खुद की राजनीति पैसों के दम पर चली हो...'



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget