एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार मिलेंगे जिनपिंग-मोदी, आज से दो दिन की चीन यात्रा पर

दोनों नेताओं की यह बातचीत कई मायनों में खास होगी क्योंकि इसमें न कोई लिखित भाषण होगा औऱ न मेज पर कोई समझौता. यहां तक की भारत औऱ चीन के नेताओं की इस मुलाकात के दौरान कोई नोट लेने वाला तक नहीं होगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे चीन के लिए रवाना होंगे. मोदी अपनी इस दूसरी चीन यात्रा में आज रात वुहान पहुंचेंगे जो मध्य-चीन के हुबई प्रांत की राजधानी है. हालांकि राष्ट्रपति शी चिनफिंग से उनकी मुलाकात 27 अप्रैल की दोपहर होगी.

ना द्विपक्षीय और ना ही कोई ऐलान दोनों नेता 24 घंटे के दौरान भोज से लेकर चाय की चुस्की और झील किनारे साथ चहल-कदमी तक कई मौकों पर साथ होंगे. हालांकि द्विपक्षीय मुलाकात की स्थापित परंपराओं से परे हो रही इस बैठक के बाद बाद न तो कोई साझा बयान जारी होगा और ही नेताओं की तरफ से कोई ऐलान. वुहान में 28 अप्रैल को दोपहर भोज कर पीएम मोदी रवाना हो जाएंगे.

बेहद खास जगह पर मिलेंगे दोनों नेता दोनों नेताओं की इस मुलाकात के लिए जो जगह चुनी गई है उसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. राष्ट्रपति शी ने खास मेहमान बनकर पहुंच रहे पीएम मोदी से मुलाकात के लिए चीन के पूर्व सुप्रीम लीडर माओ त्सेतुंग के ग्रीष्मकालीन आवास परिसर को चुना है. यह जगह वुहान के वुचांग इलाके में ईस्ट लेक के करीब है. डोकलाम विवाद की कड़वाहट को पीछे छोड़ चीन के राष्ट्रपति भारत के पीएम की मेजबानी करेंगे. यह पहला मौका होगा जब चीनी राष्ट्रपति अपने मुल्क में किसी विदेशी मेहमान के साथ ऐसी अनौपचारिक मुलाकात करेंगे.

बेहद खास तरीके की मुकालात दोनों नेताओं की यह बातचीत कई मायनों में खास होगी क्योंकि इसमें न कोई लिखित भाषण होगा औऱ न मेज पर कोई समझौता. यहां तक की भारत औऱ चीन के नेताओं की इस मुलाकात के दौरान कोई नोट लेने वाला तक नहीं होगा. यानी मोदी और चिनफिंग बेलाग बातचीत के जरिए एक-दूसरे को समझने और रिश्तों के उलझे ताने-बाने को सुलझाने का मौका निकाल सकेंगे.

बैठक का कोई एजेंडा तय नहीं सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष से यह महसूस किया जा रहा था कि नेताओं के बीच रणनीतिक संवाद की जरूरत है. ताकि दोनों प्रमुख एक-दूसरे के मुद्दों और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिए गए फैसलों के पीछे मंशा को समझ सकें. बैठक का वैसे तो कोई एजेंडा नहीं रखा गया है किसी एक मुद्दे पर चर्चा हो इसकी भी संभावना धुंधली है.

डोकलाम पर बात होगी? हालांकि जानकारों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान डोकलाम जैसे मुद्दों पर बात होती भी है तो भारत को यह कहने में कतई नहीं झिझक नहीं होगी कि जून 2017 में चीन द्वारा बनाई गई सड़क से त्रिपक्षीय सीमा स्थिति बदलने की आशंका थी. इसके मद्देनदर ही भारत ने कार्रवाई की. हालांकि सैनिकों की वापसी के बाद जमीनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत चाहेगा कि सीमा पर शांति बनी रहे जो बेहतर संबंधों के लिए जरूरी है. यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या इसके बाद हांगकांग में छुपे नीरव मोदी की वापसी का रास्ता साफ हो सकेगा?

आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता है भारत सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान किसी एक निर्धारित मुद्दे पर बात तो नहीं होगी. लेकिन, आपसी संबंधों और विश्वास बहाली के उपायों में अगर इस मामले में चीन से सकारात्मक और जल्द सहयोग मिलता है तो यह स्वागत योग्य ही होगा आतंकवाद के मुद्दे पर चीन के रवैये ने भारत के लिए परेशानी बढ़ाई है.

मसूद अजहर जैसे आतंकवादी का नाम संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधित सूची में डलवाने की मुहिम बीते दो सालों में इसलिए परवान नहीं चढ़ पाई क्योंकि चीन सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे पर अडंदा लगाता रहा. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget