एक्सप्लोरर

'आपने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया', पाकिस्तान की पोल खोलकर लौटे डेलीगेशन से मुलाकात पर बोले PM मोदी, देखें PHOTOS

PM Modi Meets All party Delegations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों की बातों ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को महत्व दिया. उन्होंने कहा कि आपने भारत का विचार पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया.

PM Modi Meets All party Delegations: दुनिया भर में पाकिस्तान को बेनकाब करने के बाद भारत वापस लौटे दुनिया के अलग-अलग देश में गए भारतीय प्रतिनिधि मंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को सुना और उनके अनुभवों पर चर्चा की.

डेलिगेशन के सदस्यों ने पीएम को बताई ये बातें

डेलिगेशन के सदस्य अलग-अलग टेबल के पास खड़े थे और पीएम मोदी ने सभी सदस्यों के पास जाकर उनसे बात की. इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने इन सदस्यों ने ये जानना चाहा कि दुनिया के अलग-अलग देश में उनका अनुभव कैसा रहा. साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों में इन डेलिगेशन की ओर से बताई गई बातों पर कैसे रिएक्ट किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने की आवश्यकता पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों में भारत का विचार पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया.

आपने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया', पाकिस्तान की पोल खोलकर लौटे डेलीगेशन से मुलाकात पर बोले PM मोदी, देखें PHOTOS

भारत की आवाज को आगे बढ़ाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. जिस तरह से उन्होंने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर हम सभी को गर्व है.’’

आपने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया', पाकिस्तान की पोल खोलकर लौटे डेलीगेशन से मुलाकात पर बोले PM मोदी, देखें PHOTOS

सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की सराहना की. विशेष रूप से भारतीय प्रवासी समुदाय की आवाज को मजबूत करने के प्रयासों के लिए, जिससे ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिनिधिमंडल को खाड़ी देशों में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में मदद मिली. प्रधानमंत्री ने सुप्रिया सुले से उनके शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और प्रियंका चतुर्वेदी से भी उनके पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

पीएम मोदी ने सभी सासंदों की बात सुनी

एक वरिष्ठ सांसद ने बताया कि यह बैठक केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनके विचारों को महत्व दिया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की संवाद शैली की सराहना की, जो दर्शाता है कि वे हर सांसद की बात को गंभीरता से सुनते हैं और मान्यता देते हैं. 

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में अपने 7 अलग-अलग डेलिगेशन भेजने का फैसला किया था. इन डेलिगेशन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे. इन डेलिगेशन के सदस्यों ने दुनिया के अलग-अलग देश में जाकर पाकिस्तान की आतंक नीति और आतंक समर्थित रुख को दुनिया भर के देशों में बेनकाब किया.

इसके साथ भारत की नई नीति के बारे में भी दुनिया भर के देशों को जानकारी दी, जिसके तहत भविष्य में अगर इस तरह का कोई आतंकी हमला होता है तो उसको भारत युद्ध की तरह ही देखेगा.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget