एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- चीन को '56 इंच का सीना' कब दिखाएंगे पीएम

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर प्रधानमंत्री चीन को '56 इंच का सीना' और 'लाल आंखें' कब दिखाएंगे?

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया है. कांग्रेस ने आज कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री चीन के समक्ष डोकलाम का मुद्दा उठाना एक बार फिर भूल गए. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर प्रधानमंत्री चीन को '56 इंच का सीना' और 'लाल आंखें' कब दिखाएंगे?

सुरजेवाला ने कहा, अमेरिका की कांग्रेशनल कमेटी में बकायदा ये बयान दिया गया कि डोकलाम में चीन ने अपनी बढ़त बना ली है. वो हर रोज और ज्यादा सैन्य सामग्री पहुंचा रहा है साथ ही सैन्य ढांचे का निर्माण कर रहा है. ये राष्ट्रीय सुरक्षा को सीधे-सीधे चुनौती भी है और खतरा भी.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, गूगल अर्थ से आई तस्वीरों से स्पष्ट है कि चीन ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर तक सड़क बना ली है. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने उसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं समझा. कटु सत्य यह है कि 56 ईंच की छाती वाले और चीन से लाल आंख दिखा कर बात करने का वायदा करने वाले मोदी जी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में पूरी तौर से चुप्पी साधे बैठे हैं.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, सच्चाई यह है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर चीन के राष्ट्रपति को झूला तो झुलाते हैं लेकिन एजेंडा विहीन यात्रा पर चीन जाते हैं. देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे डोकलाम को उठाना भूल जाते हैं. ब्रिक्स सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति से फिर बातचीत की, लेकिन डोकलाम की बात करना फिर भूल गए. यह सरकार 56 ईंच का सीना और लाल आँख कब दिखाएगी? यह 132 करोड़ लोग जानना चाहते हैं.

चीन ने डोकलाम में फिर शुरू की गतिविधि, भारत-भूटान ने नहीं लगाई रोक- अमेरिकी सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मिले और इस बात पर राजी हुए कि उनकी हालिया बैठकों से दोनों देशों के संबंधों में बनी गति को कायम रखने के लिए चीन के रक्षा मंत्री अगले महीने भारत का दौरा करेंगे.

मोदी ने शी से पिछले करीब तीन महीने में तीसरी बार गुरुवार शाम मुलाकात की. इससे पहले अप्रैल के अंत में चीनी शहर वुआन में उनकी दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक हुई थी और जून में चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एसएसीओ) सम्मेलन से इतर उनकी एक द्विपक्षीय बैठक हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, दिल्ली आ रहे दीपके
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी, दिल्ली आ रहे दीपके
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget