एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनावः बीजेपी की जीत ने एक बार फिर साबित की 'मोदी लहर', 2019 की राह हुई आसान

कर्नाटक अपने दमपर राज्य में सरकार बनाने जा रही है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों को 2019 के आम चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है.

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ये साफ कर दिया है कि देश में अब भी मोदी का जादू कायम है. कर्नाटक अपने दमपर राज्य में सरकार बनाने जा रही है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों को 2019 के आम चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 6 दिन में 21 रैलियां की. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में 27 रैलियां की. पीएम मोदी और बीजेपी के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना रहा और इसके जरिए बीजेपी के लिए 2019 में बोने वाले आम चुनाव की तस्वीर आसान हो गई है. मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली बीजेपी ने दक्षिण भारत की अपनी सबसे बड़ी परीक्षा ना सिर्फ पास कर ली है बल्कि इसमें टॉप कर लिया है. वही दक्षिण भारत जिसे दक्कन भी कहा जाता है. इस जगह को फतह करने में मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक के पसीने छूट गए थे. मोदी-शाह की जोड़ी के लिए 2019 के पहले ये सबसे बड़ा चुनाव माना जा रहा था और ये जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति साफ करने वाला माना जा रहा था. रुझानों में बीजेपी 113 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है.

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार, भ्रष्टाचार में फंसे येदुरप्पा होंगे सीएम 2019 से पहले सबसे बड़ी परी बीजेपी ने की पास

कर्नाटक में बीजेपी 2008 से 2013 के बीच सत्ता में रही थी. दक्षिण भारत में पहली बार कमल खिलाने वाले येदुरप्पा पर मोदी-शाह की जोड़ी ने 2018 में फिर दांव खेला. इसबार भी बीजेपी की सरकार ये बी.एस येदुरप्पा सीएम होंगे. इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद मैदान में उतरकर धुआंधार प्रचार किया. मोदी के लिए इस चुनाव के बेहद खास मायने हैं. कर्नाटक चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल कहा जा रहा है. बीजेपी की इस जीत से 2019 के लिए उसका रास्ता आसान हो जाएगा. वहीं इस जीत के साथ 21 राज्यों में एनडीए की सरकार हो जाएगी. एक बार फिर इस बात की पुष्टि हो गई है कि मोदी लहर कायम है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सीएम सिद्धारमैया दोनों सीटे पर पीछे

कर्नाटक में पीएम मोदी ने 6 दिन में 21 रैलियां की हैं और 5 बार नमो एप के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. बीजेपी का दावा है कि इस ऐप के जरिए मोदी 25 लाख लोगों तक पहुंचे हैं. कर्नाटक के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने भले 6 दिन बिताए लेकिन अमित शाह पिछले 6 महीने से कई बार कर्नाटक गए. इस जोड़ी की ये मेहनत अब नतीजों के रुप में रंग लाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget