एक्सप्लोरर

भोपाल में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रोड शो भी करेंगे

Combined Commander Conference: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री की यह छह महीने में चौथी यात्रा है. यहां प्रधानमंत्री एक शॉर्ट रोड शो भी करने वाले हैं.

PM Modi In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (1 अप्रैल) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने वाले हैं. यहां प्रधानमंत्री तीन दिवसीय कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस (Combined Commanders’ Conference-CCC) को आखिरी दिन संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. 

करीब छ घंटे से अधिक के भोपाल प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री एक छोटा रोड शो भी करेंगे. इसके साथ ही भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से राज्य की पहले भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे. 

पिछले छह महीने में मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये चौथा दौरा है. मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इसके पहले प्रधानमंत्री सितंबर में श्योपुर स्थिति कुनो नेशनल पार्क, अक्टूबर में उज्जैन और जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करने इंदौर पहुंचे थे. गृह मंत्री अमित शाह भी कई बार राज्य में आ चुके हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तैयारियों का जायजा लेने स्वयं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे. इसके साथ ही उस रास्ते का भी मुआयना किया जिससे होकर पीएम का रोड शो गुजरने वाला है.

प्रधानमंत्री का रोड शो कुशाभाऊ ठाकरे हॉल से रेलवे स्टेशन तक होगा और सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा. प्रधानमंत्री सुबह 9.25 बजे भोपाल पहुंचेंगे और शाम 4.10 बजे उनकी रवानगी है. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार वे सुबह 10 बजे कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

राजनाथ सिंह पहुंचे भोपाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले हैं. इसके लिए वह गुरुवार (30 मार्च) को ही भोपाल पहुंच चुके हैं. भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की. दोनों के बीच बैठक भी हुई.

यह भी पढ़ें

New Parliament Building Photos: पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget