एक्सप्लोरर

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी आज छात्रों को देंगे सफलता का गुर, परीक्षा के दौरान तनाव से बचने का भी देंगे मंत्र

Pariksha Pe Charcha 2022: बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम ऑनलाइन तरीके से हुआ था.

Pariksha Pe Charcha 2022: बोर्ड की परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के सिलसिले में बच्चों से मुखातिब होंगे. पीएम मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9वीं से 12वीं तक के करीब एक हजार बच्चों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. इस साल परीक्षा पर चर्चा का 5वां संस्करण है.

बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम ऑनलाइन तरीके से हुआ था. कोरोना महामारी के बाद इस साल पहले की तरह बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है.'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने, समय प्रबंधन के अलावा जीवन में सफलता के गुर बताते हैं. 

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी आज छात्रों को देंगे सफलता का गुर, परीक्षा के दौरान तनाव से बचने का भी देंगे मंत्र

2018 में इसकी शुरूआत की गई थी

संवाद के दौरान बच्चे अपने सवाल सीधे प्रधानमंत्री से पूछते हैं. 2018 में इसकी शुरूआत की गई थी. तब से स्कूल के बच्चों खास तौर पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को इसका खास इंतजार रहता है. शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली और आसपास के इलाकों से स्कूल के छात्रों के बीच पीएम मोदी मौजूद होंगे. हमेशा की तरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सहारे देश भर से बच्चे भी कार्यक्रम में पीएम से जुड़ेंगे.

हाल में ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी कि इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए देश के सभी राजभवनों में खास तैयारी की जा रही है, जहां राज्यपाल के साथ बच्चे इसमें जुड़ेंगे. इसके साथ ही आईआईटी, आईआईएम जैसे केंद्र सरकार के संस्थानों में भी कार्यक्रम दिखाया जाएगा. विदेशों में भारतीय दूतावासों में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ

पाकिस्तान में अब तक किसी भी PM ने कार्यकाल नहीं किया है पूरा, क्या इमरान खान भी लिस्ट में होंगे शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget