एक्सप्लोरर

दो घंटे चली मोदी-शी जिनपिंग के बीच मुलाकात, PM ने भारत-चीन दोस्ती पर दिया फाइव प्वाइंट फॉर्मूला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के वुहान में कहा कि मेरे New India के विचार और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की New Era की संकल्पना में काफी समानता है. इसे भारत और चीन पांच बातों से साथ अधिक प्रभावी बना सकते हैं- सोच, संपर्क, सहयोग, समान संकल्प और समान सपने.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज वुहान में दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई. दोनों नेता ईस्ट लेक पर चहलकदमी करते दिखे. इससे पहले कल (शुक्रवार) मोदी-जिनपिंग ने वुहान में दो दिवसीय 'अनौपचारिक' वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेताओं की मुलाकात को नाम भले ही 'अनौपचारिक बैठक' का दिया गया हो लेकिन इस आयोजन के निशान किसी भी औपचारिक बैठक जैसे हैं और अहमियत उससे भी ज्यादा. भारत और चीन के नेताओं के बीच महज 30 मिनट के लिए तय मुलाकात अगर दो घण्टे चल जाए तो इस बात का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि टेबल पर आमने सामने बैठे नेताओं के बीच बिना एजेंडा बात नहीं हुई होगी.

ऐसे में स्वाभाविक है कि दोनों पक्षों ने इस मुलाकात से पहले ही सम्भावित नतीजों की संभावनाएं भी खंगाल ली होंगी. लिहाजा बातचीत की मेज पर आतंकवाद के मुद्दे से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात, पर्यावरण से लेकर परिवहन परियोजनाओं पर चर्चा होने लाजिमी ही. आपसी कारोबार दोनों नेताओं के बातचीत की एक अहम धुरी है.

संकेत हैं कि दो दिनी बैठक में करीब 10 घंटे साथ बिताने के बाद दोनों नेता रिश्तों के नए रोडमैप को मंजूरी दे दें. पीएम मोदी ने अगले साल ऐसी ही अनौपचारिक बैठक के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत आने का न्योता देकर अपनी मंशा की बानगी दे दी. इतना ही नहीं बैठक के दौरान पीएम ने एक नए पंचशील का मंत्र भी दिया.

पीएम मोदी का फाइव प्वाइंट फॉर्मूला

मोदी ने कहा की मेरे New India के विचार और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की New Era की संकल्पना में काफी समानता है. इसे भारत और चीन पांच बातों से साथ अधिक प्रभावी बना सकते हैं- सोच, संपर्क, सहयोग, समान संकल्प और समान सपने. वहीं राष्ट्रपति जिनपिंग ने भारत और चीन को दुनिया की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन करार देते हुए कहा कि दोनों मुल्कों के राहतों का भविष्य उज्वल है.

सूत्रों के मुताबिक दोनों तरफ से लंबी तैयारियों के बाद हो रही इस बैठक में पहले से तय समझौतों पर मुहर लगाने को बात भले न हो रही हो लेकिन सामझौते कहां और कैसे हो सकते हैं इसपर चर्चा जरूर हो रही है. कारोबार से लेकर सीमा और अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर आपसी कारोबार के कई अहम मुद्दे मेज़ पर हैं.

स्पष्ट है कि दोनों नेताओं के बीच लंबी मुलाकात और चर्चा की पटकथा के साथ तय इस बैठक को नतीजों के बोझ और ऐलानों की बंदिशों से बचाने के लिए इसका नामकरण पर अनौपचारिकता लफ्ज़ का पर्दा डाला गया. साथ ही यह गलियारा भी छोड़ा गया कि यदि सहमति के बिंदु नहीं बनते तो दोनों देश सहजता से उससे किनारा कर सकें.

PM मोदी का चीन दौरा : वुहान के ईस्ट लेक में शी जिनपिंग संग किया नौका विहार, ली चाय की चुस्की

 दोनों आला नेताओं के बीच दोस्ताना माहौल बनाने की कोशिश में पहले दिन की मुलाकात के दौरान जहां मेज़बान जिनपिंग ने गर्मजोशी दिखाई वहीं खास मेहमान मोदी का उत्साह भी नज़र आया. हुबेई म्यूजियम से शुरू हुए इस दौरे में राष्ट्रपति जिनपिंग ने पीएम मोदी को किसी गाइड की तरह संग्रहालय में कलाकृतियों को दिखाया. इतना ही नहीं डोकलाम विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच हो रही पहली सीधी मुलाकात भी निर्धारित समय से ज़्यादा चली.

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति सीधी मुलाकात में निर्धारित 30 मिनट की बजाए करीब पौन घंटा साथ थे. इसके अलावा पूर्व में केवल 30 मिनट के लिए रखी गई प्रतिनिधिमंडल स्तर वार्ता भी करीब दो घंटे तक चली. इस बैठक में भारत और चीन की तरफ से नेताओं के साथ केवल 6 अधिकारी थे.

भेंट की पेंटिंग प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को तोहफे में प्रसिद्ध चीनी पेंटर शू बेहोंग की शांतिनिकेतन में बनाई दो पेंटिंग का रीप्रिंट दी. भेंट की गई कलाकृतियों में एक पेंटिंग The Horse और दूसरी Sparrows and Grass है. शू बेहोंग (1895-1953) ने शांतिनिकेतन के कला भवन में 1939 से 1940 तक पढ़ाया. बेहोंग शांतिनिकेतन में पढ़ने वाले चीन के पहले विजिटिंग प्रोफेसर थे. प्रधानमंत्री की इस यात्रा के लिए भारतीय कला संबंध परिषद ने विशेष रीप्रिंट करवाया. हालांकि अभी यह नही पता चल पाया कि पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट में क्या मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget