एक्सप्लोरर

PM Modi की अपील, दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की उठाएं जिम्मेदारी, बनारस के विकास पर भी कही बड़ी बात

PM Modi in Kashi: विहंगम योग संस्थान के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का. उसी भाव में देश ने ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज लोगों से बेटियों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन विहंगम योग संस्थान के 98वें वार्षिकोत्सव में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ''मैं आज आप सभी से कुछ संकल्प लेने का आग्रह करना चाहता हूं. ये संकल्प ऐसे होने चाहिए जिसमें सद्गुरु के संकल्पों की सिद्धि हो और जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों. ये ऐसे संकल्प हो सकते हैं जिन्हें अगले दो साल में गति दी जाए, मिलकर पूरा किया जाए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''एक संकल्प हो सकता है कि हमें बेटी को पढ़ाना है. बेटी को स्किल डेवलपमेंट के लिए तैयार करना है. अपने परिवार के साथ-साथ जो लोग समाज में जिम्मेदारी उठा सकते हैं. एक दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी उठाएं. एक और संकल्प हो सकता है पानी बचाने के लिए. हमें अपनी नदियों को, गंगा जी को, सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखना है. प्राकृतिक खेती के लिए संकल्प लेना है. लोगों को प्रेरित करना है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का. आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है. बनारस जैसे शहरों ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी भारत की पहचान के, कला के, उद्यमिता के बीजों को सहेजकर रखा है. जहां बीज होता है, वृक्ष वहीं से विस्तार लेना शुरू करता है. इसीलिए, आज जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं, तो इससे पूरे भारत के विकास का रोडमैप भी बनता है.

उन्होंने कहा, ''मैं जब काशी आता हूं या दिल्ली में भी रहता हूं तो प्रयास रहता है कि बनारस में हो रहे विकास कार्यों को गति देता रहूं. कल रात 12 बजे के बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं फिर निकल पड़ा था अपनी काशी में जो काम चल रहे हैं, जो काम किया गया है, उनको देखने के लिए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''गौदोलिया में जो सुंदरीकरण का काम हुआ है, देखने योग्य बना है. वहां कितने ही लोगों से मेरी बातचीत हुई. मैंने मडुवाडीह में बनारस रेलवे स्टेशन भी देखा. इस स्टेशन का भी अब कायाकल्प हो चुका है. पुरातन को समेटे हुए नवीनता को धारण करना, बनारस देश को नई दिशा दे रहा है.''

उन्होंने कहा कि काशी की ऊर्जा अक्षुण्ण तो है ही, ये नित नया विस्तार भी लेती रहती है. कल काशी ने भव्य ‘विश्वनाथ धाम’ को महादेव के चरणों में अर्पित किया.

UP Election 2022: CM योगी पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- जानते थे कि कोई भी नदी साफ नहीं, इसलिए मां गंगा में नहीं लगाई डुबकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget