एक्सप्लोरर

PM Modi In Ayodhya: '22 जनवरी को सभी दीपावली मनाएं, रामज्योति जलाएं लेकिन...', अयोध्या से पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील

PM Modi On Ram Mandir: अयोध्या में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घरों में दीप जलाने की अपील की है.

PM Modi Appeal In Ayodhya: अयोध्या में बनकर तैयार हुए राम मंदिर में दर्शन के लिए 22 जनवरी के बाद ही लोगों से आने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. शनिवार (30 दिसंबर ) को वह अयोध्या में थे. 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रस्तावित है और उसी दिन पूरे देश से बड़ी संख्या में भक्तों का दिन आने की उम्मीद है.

इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे. आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है. आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं, डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है.

मंदिर उद्घाटन पर दीये जलाने की अपील

पीएम मोदी ने कहा, "विकास और विरासत की साझा ताकत ही भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी. 22 जनवरी का ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आने वाला है. प्रभु श्रीराम की नगरी से 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का प्रयास ना करें, इसकी जगह जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हों, तो सभी लोग दीपावली मनाएं और अपने-अपने घरों में श्रीरामज्योति जलाएं. 22 जनवरी की शाम पूरा हिन्दुस्तान जगमग होना चाहिए. उन्होंने अपील की कि जब हमने साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करना होगा. सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से अयोध्या आने में जल्दबाजी ना दिखाएं क्योंकि अब यहां श्रीराम का मंदिर अनंतकाल तक रहेगा.

"अयोध्या धाम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे"

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्यावासियों को भरोसा दिलाया कि इस पवित्र धाम के विकास में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है. ऐसे में अयोध्या वासियों में उत्साह उमंग बहुत स्वाभाविक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन के पुजारी हैं. मैं भी अपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं.

उन्होंने अयोध्यावासियों से आग्रह भी किया कि आपको देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होना होगा. सभी तीर्थस्थलों और सभी छोटे-बड़े मंदिरों से आग्रह किया कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाएं.

"एक तरफ चांद और सूरज की दूरी नाप रहे हैं..."

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक तरफ चांद और सूरज की दूरी नाप रहे हैं, तो, वहीं हमारी पौराणिक मूर्तियों को भारत में वापस ला रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में विकास की भव्यता दिख रही है, कुछ दिन बाद विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखने वाली है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास जनसभा स्थल से अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने 15,700 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करने के साथ ही 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 ये भी पढ़ें:महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, दलित परिवार से मुलाकात, अयोध्या से पीएम मोदी ने दिया 2024 का सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
CJP Protest LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget