एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, देश में अब तक 34 मामले सामने आए

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 34 है. इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने समीक्षा बैठक की.

नई दिल्ली: देश में रोजाना कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. अब तक कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं. इसी को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कामों का जायजा लिया गया. इस बैठक में अब तक क्या कुछ काम हुए है कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इसके बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई. वहीं आगे और क्या-क्या करना जरूरी है इस पर भी चर्चा हुई.

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और नीति आयोग के सदस्य डॉ पॉल शामिल हुए. इनके अलावा गृह, नागरिक उड्डयन, जहाजरानी और पोत, स्वास्थ्य और फार्मा मंत्रालय के सचिव शामिल हुए. वहीं इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के सदस्य शामिल हुए.

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने प्रधानमंत्री प्रेजेंटेशन के जरिए अब तक क्या काम हुआ है इसकी जानकारी दी. वही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्या क्या कदम उठाए गए हैं और आगे उठाने की जरूरत है इस बारे में भी जानकारी दी. इसके अलावा अब तक कितने भारतीयों को चीन और जापान से लाया गया और आगे किन देशों से लाने की तैयारी है इसके बारे में भी बताया गया. ईरान से कैसे भारतीयों को लाने के प्लान है और कैसे वहां लैब बनाई जा रही है इसकी भी पूरी जानकारी दी गई.

इस समय भारत में दवाइयों की क्या स्थिति है के बारे में भी प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य और फार्मा सचिव ने जानकारी दी गई. हवाई अड्डा और बंदरगाह से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के बारे में भी बताया गया.

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालय को निर्देश दिया कि कोरोना वयरस से निपटने के लिए वह एक साथ काम करें. वहीं कोरोना वायरस को लेकर अस्पतालों में भी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए. प्रधानमंत्री ने अस्पतालों में आइसोलेशन और ट्रीटमेंट वार्ड बढ़ाने के निर्देश दिए. इसके अलावा लोगों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के बारे में भी सभी मंत्रालय को निर्देश दिया गया है.

कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है. इसको लेकर एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स भी बनाया गया है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री, विदेश मामलों के मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री और गृहमंत्री शामिल हैं. इसके अलावा कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में भी एक कमेटी बनाई है जो कि कोरोना वायरस से निपटने और रोकथाम कामों पर नजर रखे हुए हैं.

भारत में अब तक कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं. 34 में 16 विदेशी मूल के नागरिक हैं जिनका इलाज इस समय भारत में चल रहा है. इनमें से तीन मामले केरल के हैं जो कि अब ठीक हो चुके हैं. अब तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और लद्दाख से मामले सामने आ चुके हैं. ये सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे.

Coronavirus : माहवारी को टालने के लिए महिलाओं को दी गई गर्भ निरोधक दवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget