एक्सप्लोरर

PM Modi Meetings: पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया, अपने CM कार्यकाल को याद करते हुए कही ये बात

PM Modi Meetings: मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक को 'चिंतन शिविर' कहा गया. सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में चार और 'चिंतन शिविर' आयोजित किए जाएंगे.

PM Modi Meetings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को 'चिंतन शिविर' नाम दिया गया है. मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने दिवंगत मनोहर पर्रिकर का जिक्र करते हुए कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है. उन्होंने गुजरात के दिनों को भी याद किया.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि बैठक में शासन और नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बैठक में इसको लेकर भी चर्चा की गई कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किस तरह और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाए.

यह बैठक राष्ट्रपति भवन के सभागार में हुई और करीब पांच घंटे तक चली. मंगलवार की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रजेंटेशन दिया. सूत्रों ने बताया कि शासन में और सुधार के लिए ऐसे चार और 'चिंतन शिविर' आयोजित किए जाएंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से मंत्रिपरिषद की बैठकें करते हैं जिनमें मंत्री महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्तुति देते हैं. इन बैठकों से मंत्रियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी मिलने में मदद मिलती है.

दोनों मंत्रियों ने समय प्रबंधन, दक्षता, समस्याओं के कारणों का विश्लेषण और पर्सनल स्टाफ के चयन पर भी बात रखी. कुछ बुनियादी मुद्दों जैसे लोगों के साथ व्यवहार करना, पत्रों का तुरंत जवाब देना भी उनकी प्रस्तुतियों का हिस्सा रहा.

पीएम मोदी ने पुराने दिनों को किया याद
बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों से अपने सहयोगियों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों से सीखने को कहा. दिवंगत केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है.

पीएम मोदी ने गुजरात के दिनों को याद करते हुए भोज बैठकों के बारे में बात की, जहां हर कोई बैठकों में अपना-अपना भोजन लाता था और भोजन के साथ-साथ विचारों को भी साझा करता था. 

West Bengal By-Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्य में तैनात होंगी सेंट्रल फोर्स की 15 कंपनियां

Congress Agitation Plan: कांग्रेस की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की योजना, राष्ट्रीय मुद्दों पर 2024 तक सरकार को घेरने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हटाया हवाई किराया कैप, एयरलाइंस को तय करना होगा किराया, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
India LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज, दूर होगी गैस की दिक्कत
ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत आया 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget