एक्सप्लोरर

पुलवामा का बदला: पीएम मोदी ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की, वायुसेना प्रमुख ने एयर स्ट्राइक का प्लान बनाया था

पुलवामा अटैक में 40 जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत के बड़ी कार्रवाई करने का अंदेशा लगाया जा रहा था. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सेना को किसी भी तरह की कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है.

Pulwama Revenge: पुलवामा अटैक का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बेहद बड़ी कार्रवाई की है. वायुसेना ने एलओेसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 10 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए. मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से साउथ ब्लॉक में बने सिचुएशन रूम में पूरे ऑपरेशन की निगरानी की.

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री को पाकिस्तान से बदला लेने के लिए कई विकल्प दिए गए थे. एयर स्ट्राइक का पूरा प्लान खुद वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बनाया था. इसके बाद सेना और वायुसेना ने एलओसी के आसपास हवाई सर्विलांस किया. इसके लिए ड्रोंस का इस्तेमाल किया गया. जिन कैंप को निशाना बनाया गया, उनकी पहचान 20-21 फरवरी के बीच ही कर ली गई थी. मुख्य हमले से पहले रिफ्यूलर टैंक ने ट्रालय उड़ान भरी थी. मुख्य हमले में वायुसेना ने लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया.

पीएम मोदी ने कार्रवाई की खुली छूट दी थी

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना के पास मिराज लड़ाकू विमान की तीन स्क्वाड्रन हैं, जिनमें से दो का इस्तेमाल इस ऑपरशेन में किया गया. इन दोनों स्क्वाड्रन से 6-6 फाइजर जेट लिए गए. इसके साथ ही रिफ्यूलर टैंकर भी था, इसका मतलब है कि अगर रास्ते में किसी विमान का ईंधन खत्म हो जाता तो उसे हवा में ही भरा जा सकता था. इसके साथ ही एक एवेक्स विमान ने भी भटिंडा एयरवेस से उड़ान भरी, इसने उस इलाके की जांच की जहां से इन मिराज विमानों को जाना था.

इसने जांचा कि इस इलाके में कोई पाकिस्तानी जहाज को उड़ान नहीं भर रहा. बॉर्डर पर एलओसी पर नजर रखने के लिए हमले में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. इसके बाद 12 मिराज 2000 विमानों ने एलओसी क्रॉस की, इसके बाद पीओके क्रॉस कर खैबर पख्तूनख्वा तक पहुंचे. वहां पर मनसेना जिले के बालाकोट में जैश के सबसे पुराने कैंप पर हमला किया. इन विमानों ने लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया, इस दौरान 20-22 मिनट तक ऑपरेशन को किया.

पुलवामा अटैक में 40 जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत के बड़ी कार्रवाई करने का अंदेशा लगाया जा रहा था. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सेना को किसी भी तरह की कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है.

पुलवामा का बदला LIVE: भारतीय वायुसेना का बड़ा एक्शन, LoC पार जैश के ठिकानों पर 1000 किलो बम बरसाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget