एक्सप्लोरर

आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 4400 करोड़ की सौगात, ये रहा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वह वहां पर 44 सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने और केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन' में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे. बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

लाभार्थियों को सौपेंगे चाभी
इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क और परिवहन विभाग और खान और खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं. वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे. इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1,950 करोड़ रुपये है.

राज्य के शिक्षकों से भी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) की अपनी यात्रा के दौरान मोदी वहां की मौजूदा विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह अधिकारियों से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं को समझेंगे. अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ का 29वां द्विवार्षिक सम्मेलन है. इस सम्मेलन का विषय शिक्षक शिक्षा को बदलने के केंद्र में हैं. 

ये है पीएम मोदी का मिनट-टू मिनट शेड्यूल

  1. 12 मई को प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  2. सुबह 11 बजे गिफ्ट सिटी में प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे.
  3. दोपहर 12 बजे वह महात्मा मंदिर में अमृत उत्सव में शामिल होंगे.
  4. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1946 करोड़ रुपये के 42 हजार से अधिक आवासों का लोकार्पण और गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  5. प्रधानमंत्री शहरी क्षेत्रों में 7113 आवास इकाइयों और ग्रामीण क्षेत्रों में 12,000 आवास इकाइयों का शुभारंभ करेंगे.
  6. महात्मा मंदिर से प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे.
  7. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक राजभवन में निवेश करेंगे.
  8. प्रधानमंत्री राजभवन में सीएम, संगठन के पदाधिकारियों और सरकार के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
  9. दोपहर 3 बजे पीएम मोदी गिफ्ट सिटी जाएंगे.
  10. वह गिफ्ट सिटी में विभिन्न कंपनियों के सीईओ और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे.
  11. शाम 5 बजे गिफ्ट सिटी से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान.
  12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे.

Third Front:नीतीश के मिशन विपक्षी एकता को CM पटनायक ने दिया झटका, PM से मिलने के बाद बोले- थर्ड फ्रंट की कोई संभावना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget