एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक में बड़े फैसले- हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज, मंडी के जरिए किसानों को 1 लाख करोड़

PM Modi Cabinet Decisions: नई कैबिनेट टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बैठक की है. इस दौरान मोदी कैबिनेट की तरफ से स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र समेत कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

PM Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट विस्तार के एक दिन बाद अपनी नई टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली बैठक की. इस बैठक में कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए कहा- "कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एक नए पैकेज को मंजूरी दी गई है. इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे जरूरी इंतजाम किए जाएंगे."

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों को मंडी के जरिए एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष 15 मई को 'एग्रीकल्चर फंड' का गठन किया गया था, उसे एपीएमसी को मजबूत करने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि इस फंड में वित्तीय योगदान के तरीकों में बदलाव किया गया है. अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए 23,123 करोड़ रुपए के इमरजेंसी पैकेज को कैबिनेट ने मंज़ूरी दी है. एपीएमसी मंडियो के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है.

मंडी के जरिए किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता कृषि क्षेत्र है. तोमर ने कहा कि नारियल एक्ट में संशोधन किया जाएगा. दुनियाभर में नारियल कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही, नारियल बोर्ड में सीईओ की नियुक्ति होगी. उन्होंने कहा कि APMC मंडियों को और मजबूत किया जाएगा. कृषि मंडियों को संसाधन देंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी. 

कृषि मंत्री ने आगे कहा- "मोदी सरकार लगातार किसानों के लिए क़दम उठती आई है. मैं आंदोलन करने वाले किसानों से कहना चाहता हूं कि बार-बार जो कहा जाता है कि नए कृषि क़ानून से मंडियां ख़त्म होगी. लेकिन बजट में साफ़ कहा गया कि मंडियां ख़त्म नहीं होंगी बल्कि और मजबूत होंगी. आज निर्णय लिया गया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल एपीएमसी ( कृषि बाज़ार उत्पाद समिति ) भी कर सकेंगे."

हेल्थ इमरजेंसी पैकेज के लिए 23 हजार करोड़

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि 8 हजार करोड़ राज्य सरकारों को देंगे. मंडाविया ने कहा कि देश में 4 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल 163 से बढ़कर 4,389 हो गए हैं और ऑक्सीजन बेडों को 50,000 से बढ़ाकर 4,17,396 कर दिए गए.

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पहले पैकेज का सही तरीके से इस्तेमाल हुआ है. अप्रैल 2020 में पहला पैकेज 15 हजार करोड़ रुपये का दिया गया था. उन्होंने कहा कि पहले ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सिर्फ 15 हजार थे जो अब बढ़कर 4 लाख हो चुके हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे. इससे पहले मोदी कैबनेट की बैठक के दौरान 30 मंत्री शामिल थे. नई कैबिनेट टीम के साथ यह प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली बैठक थी. 

एक दिन पहले हुआ कैबिनेट विस्तार

गौरतलब है कि बुधवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार किया गया है. इसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. इसके बाद मोदी कैबिनेट में 77 मंत्री हो गए हैं. 36 नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि 7 मंत्रियों को प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है. इसके साथ ही, कैबिनेट विस्तार से पहले रवि शंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर और हर्ष वर्धन समेत कई बड़े नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.  

नए कैबिनेट में उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों को तरजीह दी गई है, जहां पर अगले साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. इसके साथ ही, कैबिनेट में युवाओं, पेशेवर और अनुभवी लोगों को खास तरजीह दी गई है.

ये भी पढ़ें: कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन को क्या BJP संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget