एक्सप्लोरर

जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे PM मोदी, सियाचिन से नौशेरा तक 2014 से ऐसे हर साल रोशनी का त्योहार मनाते रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली का त्योहार भारतीय सेना के जवानों के साथ ही मनाते हैं. चलिए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से लेकर अब तक कहां-कहां पर दिवाली मनाई है.

PM Modi On Diwali: दिवाली से पहले के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हर साल की तरह इस बार भी सीमा पर सैनिकों के साथ रोशनी का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं. सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को करगिल पहुंचे. एक दिन पहले ही उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में राम लला की पूजा की थी. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की. 

पीएम मोदी की उपस्थिति में अयोध्या ने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. दिवाली के मौके पर सरयू नदी के तट पर 15 लाख दीये जलाए गए थे. वहीं अब पीएम मोदी भारत मां के वीर सपूतों के साथ करगिल पर दिवाली मनाने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से कहां-कहां दिवाली का त्योहार मनाया है.

2014 की दिवाली पीएम मोदी ने कहां मनाई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं. जब उन्होंने सियाचिन में सुरक्षा बलों के साथ त्योहार मनाया तो उन्होंने उस समय ट्वीट किया था, "सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊंचाइयों से और बहादुर जवानों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों के साथ, मैं आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं."

अगले वर्ष, उन्होंने 1965 के युद्ध में भारतीय सेना की सफलताओं का सम्मान करने के लिए पंजाब में तीन स्मारकों का दौरा किया. यह 1965 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर था और प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने "उन स्थानों को दौरा करने के लिए चुना है जहां भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों ने खून बहाया था और उस युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था."

दिवाली पर कश्मीर पहुंचे थे पीएम

2016 में वह चीन सीमा के पास जवानों से मिलने हिमाचल प्रदेश गए थे. उन्होंने सुमदोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), डोगरा स्काउट्स और भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. इसके बाद 2017 की दिवाली पीएम मोदी ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई. यहां उन्होंने कहा था कि "उन्हें सेना के साथ समय बिताने से मुझे नई ऊर्जा मिलती है."

2018 और 2019 की दिवाली

अगले साल यानी 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल में दिवाली का त्योहार मनाया. इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित केदारनाथ धाम की यात्रा की. वह इस साल भी केदारनाथ का दौरा कर चुके हैं. 2019 में पीएम मोदी  जम्मू और कश्मीर के राजौरी पहुंचे थे. यहां भी उन्होंने सेना के जवानों को मिठाई खिलाई और दिवाली के मौके पर उनके बीच वक्त बिताया. 

लोंगेवाला पोस्ट और नौशेरा में पीएम की दिवाली

2020 की दिवाली लोंगेवाला पोस्ट (राजस्थान) पर तैनात जवानों के लिए काफी खास रही थी. यहां उनके बीच देश के प्रधानमंत्री मौजूद थे. कोरोना महामारी के बीच साल 2020 की दिवाली पीएम मोदी ने इसी पोस्ट पर जवानों के साथ मनाई थी. वहीं बीते साल यानी 2021 में पीएम मोदी ने दिवाली का पावन त्योहार नौशेरा (जम्मू-कश्मीर) में मनाया. पीएम ने यहां जवानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि वे मां भारती के सुरक्षा कवच हैं.

ये भी पढ़ें- देशभर में आज दीपावली की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा रोशनी का पर्व, PM-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget