एक्सप्लोरर

‘बिना सामर्थ्य शांति असंभव', करगिल में देश के जांबाजों को पीएम मोदी का संदेश, चीन-पाक को कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने करगिल पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कहा कि करगिल में भारतीय सेना ने आतंक के फन को कुचला था, ऐसी दिवाली मनी थी कि लोग आज भी याद करते हैं.

PM Modi Diwali: दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करगिल (Kargil) पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'मैं देश और दुनिया को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. सीमा पर दिवाली मनाना सौभाग्य की बात है. भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है. सेना के जवान ही मेरा परिवार है.'

प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल युद्ध का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां करगिल ने विजय ध्वज ना फहराया हो. इससे बेहतर दिवाली कहां नसीब होगी. दिवाली का अर्थ है आतंक के अंत के उत्सव. यही करगिल ने भी किया था. करगिल में भारतीय सेना ने आतंक के फन को कुचला था, ऐसी दिवाली मनी थी कि लोग आज भी याद करते हैं."

'मैं उस युद्ध को करीब से देखा था'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "मैंने उस युद्ध को करीब से देखा था. अधिकारियों ने मुझे मेरी 23 साल पुरानी तस्वीर दिखाई. मैं आप सबका आभारी हूं, मुझे आपने मेरे वो पल याद दिलाए. मेरे कर्तव्य पथ मुझे रणभूमि पर ले आए थे. देश ने जो राहत सामग्री भेजी थी हम उसे लेकर यहां पहुंचे थे. उस समय की बहुत यादें हैं तो मैं कभी भूल नहीं सकता."

'अगर कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखेगा...'

पीएम मोदी ने कहा, "आज भारत मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सशक्त कर रहा है...दूसरी ओर ड्रोन पर भी तेजी से काम कर रहा है. हम उस परंपरा को मानने वाले हैं जहां युद्ध को हमने पहला विकल्प नहीं माना, यह हमारी वीरता और संस्कार का कारण है. हमने युद्ध को हमेशा अंतिम विकल्प में माना है. युद्ध लंका में हुआ हो या कुरुक्षेत्र में, हमने युद्ध को टालने की कोशिश की. हम विश्व शांति के समर्थक हैं, लेकिन शांति भी बिना सामर्थ्य के संभव नहीं होती. पीएम ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखेगा तो हमारी तीनों सेनाएं दुश्मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना जानती है. 

'भारत का अस्तित्व अमर है'

पीएम मोदी ने कहा, "चाहता हूं देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूं... हमारा भारत एक जीवंत विभूति है, एक अमर अस्तित्व है. जब हम भारत की बात करते हैं कि वीरता की विरासत उठ खड़ी होती है. अतीत में असीम लपटें उठी, लेकिन भारत के अस्तित्व की सांस्कृतिक धारा आज भी अमर है. मेरे जवानों एक राष्ट्र कब अमर होता...राष्ट्र तब अमर होता जब उसकी संतानों को, बेटे बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है."

प्रधानमंत्री ने गिनाई देश की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने आगे कहा, "जब देश के लोग स्वच्छता के मिशन से जुड़ते हैं, गरीब को पक्का घर, पीने का पानी, बिजली और गैस जैसी सुविधाएं रिकॉर्ड समय पर मिलती हैं को हर जवान को गर्व महसूस होता है. जब सेना का जवान देखता है कि कनेक्टिविटी अच्छी हो रही है तो उसका घर पर बात करना आसान होता है."

भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र कर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था 10वें से 5वें स्थान पर आई है. एक तरफ आप बॉर्डर पर खड़े हैं तो आपके नौजवान साथी नए-नए स्टार्ट अप कर रहे हैं. दो दिन पहले इसरो ने 36 सैटेलाइट लॉन्च कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. अंतरिक्ष में भारत अपना सिक्का जमाता है तो कौन वीर जवान है जिसकी छाती चौड़ी नहीं  होती.

पीएम मोदी ने कहा जब यूक्रेन में लड़ाई छिड़ी तो हमारा प्यारा तिरंगा भारतीयों के लिए सुरक्षा कवच बना. आज भारत का विश्व पटल पर मान सम्मान बढ़ा है. भारत की बढ़ती भूमिका सबके सामने है. भारत अपने बाहरी और भीतरी दोनों दुश्मनों के विरुद्ध सफलता के साथ मोर्चा ले रहा है. आप सीमा पर कवच बनकर खड़े हैं तो देश के भीतर भी देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है. 

'भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी नक्सलवाद ने देश के बहुत बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, लेकिन आज वो दायरा सिमट रहा है. आज देश भ्रष्टाचार के खिलाफ भी निर्णणायक युद्ध लड़ रहा है. भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता. कुशासन ने लंबे समय तक देश के सामर्थ्य को सीमित रखा, हमारे सामने रोड़े अटकाए, आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर पुरानी कमियों को तेजी से दूर किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित में आज बड़े निर्णय तेजी से किए जाते हैं. तेजी से बदलते हुए समय में भविष्य के युद्धों का दौर भी बदलता जा रहा है. जरूरतों के हिसाब से हम देश की सेना को तैयार कर रहे हैं. हमारी सेनाओं में बेहतर तालमेल हों, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. आज देश में अनेक सैनिक स्कूल खोले जा रहे हैं.

आत्मनिर्भर भारत पर क्या बोले पीएम मोदी ?

"देश की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक स्वदेशी हथियार. मुझे खुशी है कि आज एक तरफ अगर हमारी सेना ज्यादा ये ज्यादा मेड इन इंडिया हथियार अपना रही है तो वहीं सामान्य भारतीय भी लोकल के लिए वोकल हो रहा है. आज सुपरसोनिक मिसाइल से लेकर एलएचसी और तेजस, यह भारत की शक्ति को दिखाता है. भारत के पास विशाल समंदर में विक्रांत है. भारत के पास पृथ्वी है आकाश है. कितना भी बड़ा कुरुक्षेत्र होगा, लक्ष्य भारत का अर्जुन भेदेगा. "

'देश गुलामी की मानसिकता से छुटकारा पा रहा है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश गुलामी की मानसिकता से छुटकारा पा रहा है. राजपथ गुलामी का प्रतीक था, आज वो कर्तव्य पथ बनकर नए भारत की छवि को दिखा रहा है. नौसेना के ध्वज से अब वीर शिवाजी की प्रेरणा जुड़ गई है. आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है, भारत के बढ़ते सामर्थ्य पर है, जब भारत की ताकत बढ़ती है तो शांति की उम्मीद बढ़ती है विश्व में संतुलन आता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi In Kargil: जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्या है 1999 में हुए करगिल युद्ध से उनका कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Embed widget