एक्सप्लोरर

लखनऊ में एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी, जानें वजह

पीएम मोदी के भाई प्रह्ललाद मोदी इंडिगो की फ्लाइट से करीब शाम चार बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद वह एयरपोर्ट परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए. एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक ने ये जानकारी दी.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा कथित रूप से रोके जाने के विरोध में अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए. हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इंडिगो की उड़ान से शाम करीब चार बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे थे, उसके बाद वह हवाई अड्डा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए.

प्रह्लाद मोदी ने धरने के दौरान कहा "मैं चार तारीख को सुल्तानपुर के कार्यक्रम में, और उसके बाद जौनपुर और फिर प्रतापगढ़ के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आया था. यहां आने के बाद मुझे पता लगा कि मुझे लेने के लिए जो कार्यकर्ता आ रहे थे उन सभी को लखनऊ पुलिस ने पकड़ लिया है और थाने में बैठा दिया है. उन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की कोशिश चल रही है."

उन्होंने कहा "मुझे लगा कि मेरे बच्चे जेल में रहे और मैं मुक्त रहूं, यह ठीक नहीं है. या तो उनको मुक्त करो, नहीं तो मैं एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गया हूं. कुछ पुलिस ऑफिसर यहां आए और बोलते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आदेश है, तो मैं मांगता हूं कि मुझे आदेश की कॉपी दी जाए. गुंडागर्दी करने से न तो यहां के शासन को लाभ होगा ना प्रधानमंत्री कार्यालय को लाभ होगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कल मेरा कार्यक्रम चालू होने वाला था लेकिन पुलिस की दिक्कत के कारण कुछ बाधा आ गई है लेकिन अगर पुलिस मुझे आदेश की कॉपी नहीं देगी तब मैं सुप्रीम कोर्ट में जाकर उसका भी हाल दिखा दूंगा कि देश में न्याय है." हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद मोदी वहां से चले गए. उनका स्वागत करने के लिए आ रहे लोगों को हिरासत में लिए जाने के बारे में सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है. उनके अनुसार उनके क्षेत्र में ऐसी कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही किसी को हिरासत में लिया गया है.

महेंद्र सिंह ने ने बताया "सुल्तानपुर में जरूर कुछ सुनने में आ रहा था लेकिन वहां के बारे में मुझे ताजा जानकारी नहीं है." इस सवाल पर कि क्या उन्हें पता है कि प्रह्लाद मोदी हवाई अड्डे से निकल कर कहां गए, सिंह ने कहा "मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है. होगी भी, तो यह गोपनीय है." उधर, सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने भी ऐसी किसी गिरफ्तारी से इनकार किया है.

हालांकि सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को जितेंद्र तिवारी नामक युवक को प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कोतवाली नगर प्रभारी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक तिवारी को पुलिस ने विकास भवन के पास गिरफ्तार किया. उसकी कार के पिछले शीशे पर प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का चार फरवरी को सुलतानपुर जिले के माधवपुर, गुप्तारगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम का पोस्टर लगा था.

बीजेपी जिलाध्यक्ष आर ए वर्मा ने बताया कि तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई के कार्यक्रम के सम्बंध में चार दिन पूर्व उनसे मुलाकात करके संबंधित कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कहा था. इस पर उन्होंने उससे कहा था कि जब तक उन्हें पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से कोई निर्देश नहीं प्राप्त होगा तब तक वह कोई सहयोग नहीं कर सकते. स्थानीय स्तर पर पार्टी के लोगों को भी मना किया गया था कि कोई ऐसे कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा.

‘पिछले साल मई से चीन कर रहा LAC पार की कोशिश, दिया गया मुंहतोड़ जवाब’ सरकार ने लोकसभा में बताया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget