एक्सप्लोरर

'मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है' अयोध्या में बोले पीएम, रामभक्तों से की ये अपील

PM Modi In Ayodhya: पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अयोध्यावासियों से शहर को स्वच्छ बनाएं रखने की अपील की.

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने15 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई. इसके बाद उन्होंने अयोध्यावासियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देते हैं.

प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस पवित्र धाम के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी. उन्होंने कहा, "मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है, दिन और रात एक कर देता है और अयोध्या नगरी इस बात की साक्षी है." उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है. ऐसे में अयोध्या वासियों में ये उत्साह उमंग बहुत स्वाभाविक है.

'घर-घर रामज्योति जलाएं'
इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील की कि 22 जनवरी को सभी देशवासी घर-घर रामज्योति जलाएं, ताकि पूरा भारत जगमग हो. दुनिया के किसी भी देश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना होगा. हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है और हमें सही रास्ता दिखाती है.

'दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही'
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में अवध क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को हमारी अयोध्या दिशा देने वाली है. विकास और विरासत की साझा ताकत भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास जनसभा स्थल से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है. ऐसे में अयोध्या के लोगों में ये उत्साह स्वाभाविक है. 

'कुछ दिन करें इंतजार'
पीएम मोदी ने लोगों से हाथ जोड़कर गुजारिश की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या न आएं. उन्होंने कहा कि जब आपने हमने साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करना होगा. अयोध्या में राम मंदिर अनंतकाल तक रहेगा. 

'अयोध्या को स्वच्छ शहर बनाएंं'
प्रधानमंत्री ने अयोध्यावासियों से आग्रह भी किया कि आपको देश और दुनिया से आने वाले मेहमानो के स्वागत लिए तैयार होना होगा. अब यहां लाखों की संख्या में विजिटर्स आते रहेंगे. ऐसे में अयोध्यावासियों को संकल्प लेना होगा कि अयोध्या नगर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे.

यह भी पढ़ें- महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, दलित परिवार से मुलाकात, अयोध्या से पीएम मोदी ने दिया 2024 का सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget