एक्सप्लोरर

पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरे करने में दशकों लग जाते - PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अगर हम साल 2013 की रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते, लेकिन चार साल में बहुत कुछ बदला और देश आज बदलाव महसूस कर रहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अगर हम साल 2013 की रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते, लेकिन चार साल में बहुत कुछ बदला और देश आज बदलाव महसूस कर रहा है. लाल किले की प्राचीर से मोदी ने कहा, ‘‘ चार साल में देश बदलाव महसूस कर रहा है. आकाश वही है पृथ्वी वही है, लोग, दफ्तर सब कुछ पहले जैसा है लेकिन अब देश बदल रहा है.’’

जश्न-ए-आजादी: लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विकास के रास्ते से हटने का सवाल ही नहीं

मोदी ने कहा कि उनका मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और इसमें कोई ‘तेरा..मेरा नहीं और कोई भाई भतीजावाद’ नहीं होगा. हर भारतीय का कौशल विकास हो, हर भारतीय को आवास मिले, हर भारतीय को सुरक्षा मिले, इस मंत्र को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं . उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है. आज हम कारोबार की सुगमता में अच्छी रैंकिंग पर पहुंचे हैं, हर कोई आज भारत की ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ नीति की तारीफ कर रहा है .पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरे करने में दशकों लग जाते - PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई ऊर्जा और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ देश नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है. मोदी ने कहा, ‘‘ हम कड़े फैसले लेने की सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि हमारे लिये देश हित सर्वोपरि है, दलहित हमारे लिये मायने नहीं रखता है .’’

2022 से पहले-पहले भारत का कोई बेटा-बेटी अंतरिक्ष में जाएगा- PM मोदी

उन्होंने कहा कि दलित, शोषित, पीड़ित वंचित वर्गों के हितों पर संवेदनशीलता का परिचय दिया गया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पारित हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि दुनिया में भारत की न केवल अपनी साख हो बल्कि उसकी धमक भी हो .’’ उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय मिले, जन जन को आगे बढ़ने का मौका मिले, मध्यम वर्ग को आगे बढ़ने में कोई समस्या न आये, यह हमारा प्रयास है .

पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरे करने में दशकों लग जाते - PM मोदी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक वह अनुभव कर रहे हैं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, बल्कि वे देश बनाने में जुटे हैं . मोदी ने कहा कि वर्षों से किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की मांग थी जिसे हमने पूरा किया .

उन्होंने कहा कि शुरू में कठिनाइयों के बावजूद देश ने जीएसटी को अपनाया और व्यापारियों का भरोसा बढ़ा है . उन्होंने कहा कि जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है. मोदी ने कहा कि कभी भारत की गिनती कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में होती थी लेकिन आज देश अरबों डालर के निवेश का बेहतर गंतव्य बन गया है.

स्वतंत्रता दिवस: छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, पतंग से लेकर परिंदे तक पर नजर

उन्होंने कहा कि बदलाव का ही नतीजा है कि दुनिया के नेतृत्वकर्ता भारत के लिये कह रहे हैं कि सोया हुआ हाथी अब जाग चुका है, आने वाले तीन दशक तक भारत विश्व को गति देगा. ऐसा विश्वास आज भारत के लिये पैदा हुआ है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के अर्थशास्त्री अब मानने लगे हैं कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देता रहेगा.

पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरे करने में दशकों लग जाते - PM मोदी

मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री हमारे देश के लिए कहते थे कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था में बहुत जोखिम है. वही लोग आज हमारे सुधारों की तारीफ कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है लेकिन हमने दिल्ली को पूर्वोत्तर के दरवाजे पर खड़़ा कर दिया है. पूर्वोत्तर में आज हाईवेज़ से लेकर ई.वेज़ तक की चर्चा हो रही है .

25 सितंबर से देश में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 13 करोड़ लोगों और उद्यमियों को कर्ज दिये गये जिनमें से चार करोड़ नौजवनों ने पहली बार कर्ज लिया और स्वरोजगार को बढ़ाया . उन्होंने कहा कि मैं बेचैन हूं, देश को आगे ले जाने के लिये, बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिये . मैं व्यग्र हूं ताकि देश के लोगों को जीवन जीने की सुविधा मिल सके .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget