एक्सप्लोरर

लगातार एक्शन में पीएम मोदी, अधिकारियों से सभी मंत्रालयों के लिए पंचवर्षीय योजना बनाने को कहा

मोदी ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है. उन्होंने सभी से कहा कि वे प्रत्येक विभाग के परिणाम और दक्षता में बेहतरी के लिए तकनीक का प्रयोग करें.

नई दिल्ली: प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में लौटे   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार एक्शन में हैं. पीएम मोदी ने सोमवार को देश के सभी शीर्ष नौकरशाहों से कहा कि यथास्थिति में बदलाव की इच्छा को दर्शाने वाले लोकसभा चुनाव के जनादेश को ध्यान में रखते हुए वे सभी मंत्रालयों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों वाली पंचवर्षीय योजनाएं तैयार करें.

लोग बेहतर जीवन चाहते हैं- पीएम मोदी

अधिकारियों ने बताया कि सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रालय ऐसे ‘‘प्रभावी फैसलों’’ का प्रस्ताव रखें जिनके लिए 100 दिन के भीतर मंजूरी ली जा सके. पीएम मोदी ने कहा कि लोग बेहतर जीवन चाहते हैं और सरकार को उनके जीवन स्तर में सुधार के प्रयास करने चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करें.

सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मोदी ने कहा कि लोगों की इस महती आशा को चुनौती की तरह नहीं बल्कि अवसर की तरह देखें. उन्होंने कहा कि जनादेश दिखाता है कि लोग यथास्थिति में बदलाव चाहते हैं और उसकी इच्छा रखते हैं, वे अपने लिए बेहतर जीवन चाहते हैं.’’

मतदाताओं ने अगले 5 साल के लिए अपना दृष्टिकोण तय कर दिया- मोदी

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों... राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और जितेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया. बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए अपना दृष्टिकोण तय कर दिया है और हमारे सामने यह एक अवसर की तरह है.’’

जनसांख्यिकीय लाभांश पर पीएम मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि जनांकिकी का कारगर तरीके से इस्तेमाल किया जाए. बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में केन्द्र सरकार के प्रत्येक विभाग, प्रत्येक राज्य के हर एक जिले की भूमिका है. उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस दिशा में ठोस प्रगति करने की आवश्यकता है.

मोदी ने कहा- मुझे अपनी टीम पर गर्व है

पीएम मोदी ने कहा कि ‘कारोबार में सहूलियत’ में भारत की प्रगति छोटे कारोबारों और उद्यमियों के लिये सुविधा उपलब्ध कराने में दिखनी चाहिये. बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है. उन्होंने सभी से कहा कि वे प्रत्येक विभाग के परिणाम और दक्षता में बेहतरी के लिए तकनीक का प्रयोग करें. इस मौके पर कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने कहा कि सभी मंत्रालयों में महत्वपूर्ण प्रभावशाली फैसले किये जाने चाहिये. इसके लिये 100 दिन के भीतर मंजूरी ली जानी चाहिये.

यह भी पढ़ें- संगरूर: 108 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 2 साल का फतेहवीर, 5 दिनों से फंसा था देश में प्रचंड गर्मी: दिल्ली में पारा 48 के पार, राजस्थान के धौलपुर- चुरू में गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया कठुआ गैंगरेप-हत्या केसः 3 दोषियों को उम्रकैद, तीन को 5 साल की सजा का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget