एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी का सुझाव, छात्रों और युवाओं स्वच्छ भारत में करें इंटर्नशिप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, एनसीसी और एनएसएस के नौज़वान, नेहरु युवा केंद्र के युवा जो समाज के लिए, देश के लिए कुछ करना और कुछ सीखना चाहते हैं, उन सब के लिए अवसर है.

नई दिल्ली: स्वच्छता के महत्व को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवारो को मन की बात कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं को ‘स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप’ में हिस्सा लेने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के तीन मंत्रालयों ने युवाओं के लिये यह इंटर्नशिप शुरू की है जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र..छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा. आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के तीन मंत्रालय खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेयजल मंत्रालय आदि ने मिलकर एक ‘ स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटनशिप 2018’’ शुरू की है.

देश के युवाओं के लिए एक अवसर- प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘ कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, एनसीसी और एनएसएस के नौज़वान, नेहरु युवा केंद्र के युवा जो समाज के लिए, देश के लिए कुछ करना और कुछ सीखना चाहते हैं, समाज के बदलाव से अपने आप को जोड़ना चाहते हैं, उसके निमित्त बनना चाहते हैं; जिनमें एक सकारात्मक ऊर्जा को लेकर समाज में कुछ-न-कुछ कर गुज़रने का इरादा है, उन सब के लिए अवसर है और इससे स्वच्छता को भी बल मिलेगा.’’

यूजीसी से मिलेगा क्रेडिट प्वाइंट

मोदी ने कहा, ‘ जब हम 2 अक्तूबर से महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती मनायेंगे, उसके पहले हमें कुछ करने का संतोष मिलेगा. इसके तहत जो उत्तम-से-उत्तम इंटर्न होंगे, जिन्होंने कॉलेज में उत्तम काम किया होगा, विश्वविद्यालय में किया होगा - ऐसे सभी लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिए जाएँगे.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक इंटर्न को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की ओर से एक प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इतना ही नहीं, जो इंटर्न इसे अच्छे से पूरा करेंगे, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उन्हें दो क्रेडिट प्वायंट भी देगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं छात्रों को, छात्राओं को, नौज़वानों को फिर एक बार निमंत्रण देता हूँ कि इंटर्नशिप का लाभ उठाएँ. आप ‘माइ गॉव’ पर जाकर ‘स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. मैं आशा करता हूँ कि हमारे युवा स्वच्छता के इस आन्दोलन को और आगे बढ़ाएँगे. ’’

प्रधानमंत्री ने छात्रों को किया आमंत्रित 

प्रधानमंत्री ने परीक्षा के बाद छुट्टियों की योजना बना रहे छात्रों को इस नये काम के लिए आमंत्रित किया. मोदी ने कहा कि आप अपनी जानकारियाँ, कहानी, फोटो, वीडियो ज़रुर भेजिए . एक नए अनुभव के लिए इन छुट्टियों को सीखने का अवसर बनायें . प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने ‘गुड न्यूज इंडिया’ कार्यक्रम देखने का सुझाव भी दिया ताकि पता चल सके कि देश के किस-किस कोने में कितने-कितने लोग किस-किस प्रकार से अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छी बातें हो रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
'किसी को विरोध करना है और किसी को मूंगफली बेचनी है...' SC ने ऐसा क्यों कहा?
'किसी को विरोध करना है और किसी को मूंगफली बेचनी है...' SC ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget