एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बयान पर संजय राउत का ट्वीट- गर्व से कहो हम सब 'आंदोलनजीवी' हैं

संजय राउत ने ट्वीट करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गर्व से कहो कि हम सब आंदोलनजीवी हैं.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रयाएं आने लगी हैं. कांग्रेस ने कहा कि ये किसानों का अपमान है. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हमें आंदोलनजीवी होने पर गर्व है. इस बीच शिवेसना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि गर्व से कहो हम सब आंदोलनजीवी हैं.

संजय राउत ने ट्वीट करते हुए कहा, "गर्वसे कहो...हम सब आंदोलनजीवी हैं. जय जवान. जय किसान!'' इस ट्वीट के साथ संजय राउत ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. हाल ही में दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर संजय राउत ने टिकैत से मुलाकात की थी.

कांग्रेस ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि आंदोलनजीवी शब्द का इस्तेमाल किसानों का अपमान है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "मानवता को जिंदा रखने में किसान महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. किसानों के प्रदर्शन के लिए हास्यास्पद तरीके से ‘आंदोलनजीवी’ शब्द का इस्तेमाल करना किसानों का अपमान है. यह उनका अनादर हैं. इस तरह के शब्द का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है.’’

किसान मोर्चा का अपमान

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के किए गए अपमान की निंदा करता है. किसान प्रधानमंत्री को याद दिलाना चाहेंगे कि वे आन्दोलनजीवी ही थे जिन्होंने भारत को औपनिवेशिक शासकों से मुक्त करवाया था और इसीलिए हमें आंदोलनजीवी होने पर गर्व भी है. यह भाजपा और उसके पूर्वज ही है जिन्होंने कभी भी अंग्रेजों के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं किया. वे हमेशा जन आंदोलनों के खिलाफ थे इसलिए वे अभी भी जन आंदोलनों से डरते हैं.

दरअसल, राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब के दौरान पीएम मोदी ने इस शब्द का इस्तेमाल किया. प्रधानमंत्री ने कृषि सुधारों पर ‘यू-टर्न’ लेने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि पिछले कुछ समय से इस देश में ‘आंदोलनजीवियों’ की एक नई जमात पैदा हुई है जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती.

प्रधानमंत्री मोदी से न्यौते के बाद आंदोलनकारी किसान नेताओं ने कहा- हम बातचीत को हैं तैयार, तारीख बताए सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget