एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन सुविधाजनक समय पर करेंगे एक दूसरे से बातचीत: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए बाइडन को बधाई दी थी और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति के योगदान की भी सराहना की थी.

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन परस्पर सुविधाजनक समय पर एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को वहां द्विदलीय समर्थन प्राप्त है.

मंत्रालय की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडन द्वारा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नजदीकी मुकाबले में पराजित करने के कुछ दिनों बाद आयी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए बाइडन को बधाई दी थी और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति के योगदान की भी सराहना की थी.

श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं. यह पूछे जाने पर कि दोनों नेता कब एक-दूसरे के साथ बातचीत करेंगे, उन्होंने कहा कि "भविष्य में परस्पर सुविधाजनक समय’ पर बातचीत होगी.

अमेरिका के अगले प्रशासन के तहत संबंधों के भविष्य के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों की नींव बहुत मजबूत है और दोनों देशों के बीच इस व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को अमेरिका में दोनों दलों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा, "यह देखा गया है कि विभिन्न राष्ट्रपतियों और प्रशासनों ने संबंधों को आगे बढ़ाया है."

पिछले चार वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं और रक्षा तथा सुरक्षा क्षेत्रों में यह विशेष रूप से देखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget