एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे टॉप मिलिट्री कमांर्डस के सम्मलेन को संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब गले हफ्ते कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम (अब फोर्ट विजय) में कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (15-17 सितंबर) होने जा रही है, जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

ऑपरेशन सिंदूर के चार महीने बाद और पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और सेना के बीच चल रही तनातनी के बीच अगले हफ्ते कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम (अब फोर्ट विजय) में कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (15-17 सितंबर) होने जा रही है. रक्षा मंत्री, एनएसए, सीडीएस और सेना के तीनों प्रमुखों सहित टॉप मिलिट्री कमांडर्स के इस शीर्ष सम्मेलन का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

दो साल में एक बार होने वाली संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) में सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के टॉप मिलिट्री कमांडर्स देश की रक्षा-सुरक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हैं और ऑपरेशनल रणनीति तैयार करते हैं. सम्मेलन का उद्देश्य, सेना के तीनों अंगों में समन्वय, सहयोग और एकीकरण को बढ़ावा देना है.

रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान

सीसीसी, सशस्त्र बलों का शीर्ष स्तरीय विचार-मंथन मंच है और देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष सम्मेलन का विषय है 'सुधारों का वर्ष- भविष्य के लिए परिवर्तन'. 

रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रक्षा सचिव भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे. तीनों सेनाओं और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी इसमें उपस्थित रहने की संभावना है.


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे टॉप मिलिट्री कमांर्डस के सम्मलेन को संबोधित

भारत की पाकिस्तान को खुली चुनौती

ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर निर्णायक सैन्य बढ़त हासिल करते हुए बड़ी संख्या में आतंकी ठिकाने और एयरबेस तबाह किए थे, लेकिन पीएम मोदी ने साफ तौर से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है और पाकिस्तान ने फिर कोई आतंकी हमला कराया तो उसे भारत के खिलाफ युद्ध के तौर पर माना जाएगा. ऐसे में आतंकवाद के खिलाफ बदली रणनीति में सेनाओं की भूमिका को लेकर भी सीसीसी में चर्चा की जाएगी. 

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और सेना की पूर्वी कमान (फोर्ट विलियम्स स्थित मुख्यालय) में टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी. सेना ने कोलकाता के एक ग्राउंड में चल रही सत्तारूढ़ दल की रैली को रुकवाकर मंच हटा दिया था. 

लापारवाही से गाड़ी चलाने के आरोप 

ये ग्राउंड, पूर्वी कमान के अधीन है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिविल कार्यक्रमों के लिए किया जाता रहा है. इसके बाद, कोलकता पुलिस ने सेना के ट्रक को लापारवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में जब्त कर लिया था. हालांकि, सीनियर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मिलिट्री ट्रक को छोड़ दिया गया था.

रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सीसीसी-2025 सशस्त्र सेनाओं में सुधार, परिवर्तन, बदलाव और परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा. ये सभी बातें संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. इसके साथ ही बहु-क्षेत्रीय परिचालन तत्परता के उच्च स्तर को बनाए रखती हैं.

सशस्त्र बलों को और मजबूत करना उद्देश्य

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना होगा, जो लगातार जटिल होते जियो-पॉलिटिकल (भू-रणनीतिक) परिदृश्य में निर्णायक हैं. सम्मेलन में समावेशी जुड़ाव की परंपरा को जारी रखते हुए सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ संवादात्मक सत्र होंगे. इससे यह सुनिश्चित होगा कि क्षेत्र-स्तरीय दृष्टिकोण उच्चतम स्तर पर चर्चाओं को समृद्ध करें.

ये भी पढ़ें:- नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने भारत और चीन से की मांग, वापस लें लिपुलेख के जरिए व्यापार का समझौता

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget