एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने 52वीं बार की 'मन की बात', जाति की राजनीति पर किया प्रहार

मन की बात कार्यक्रम के 52वें संस्करण में पीएम मोदी ने छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी. देश में इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग की भी तारीफ की.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए साल में पहली बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. संबोधन में प्रधानमंत्री ने जाति प्रथा पर महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने संत रविदास के दोहे, ''जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात, रैदास मनुष न जुड़ सके, जब तक जाति न जात." के माध्यम से संदेश भी दिया. मन की बात कार्यक्रम के 52वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों से समाज में सद्भाव, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दिया है. उन्होंने छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी. देश में इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग की भी तारीफ की.

कार्यक्रम में पीएम ने इस बात का भी जिक्र किया कि 2019 में इस सदी में जन्मे बच्चे पहली बार वोट करेंगे. प्रधानमंत्री ने संबोधन में इसरो की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अबतक जितने स्पेस मिशन लॉन्च नहीं हुए उतने बीते चार सालों में हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा स्पेस प्रोग्राम बच्चों को बड़ा सोचने और आगे बढ़ने का मौका देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के देश की आजादी में योगदान की भी चर्चा की.

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर किया गया. इसके अलावा डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित अन्य चैनलों पर भी लोगों ने इसे सुना. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 30 दिसंबर को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 51वें संस्‍करण के जरिये देशवासियों को संबोधित किया था. पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के लिए आम लोगों से सुझाव भी लेते हैं. इन सुझावों में अगर उन्हें कोई पसंद आता है तो वह उसपर कार्यक्रम में चर्चा करते हैं.

यह भी पढ़ें-

वीडियोकॉन लोन मामला: चंदा कोचर की FIR पर साइन करने वाले CBI अफसर का ट्रांसफर चांदनी रात में पत्नी अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना पसंद है कप्तान कोहली को नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे. देखें वीडियो-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget