एक्सप्लोरर

ISC: भारतीय विज्ञान कांग्रेस आज से, क्या है थीम और इसकी खास बातें, 10 प्वॉइंट्स में समझिए

Indian Science Congress: विज्ञान कांग्रेस में एक अनूठा आयोजन बाल 'विज्ञान कांग्रेस' के तौर पर नजर आएगा. इसका लक्ष्य बच्चों में वैज्ञानिक रुचि को विकसित करना है.

PM Modi In ISC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (3 जनवरी) 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. 5 दिनों तक चलने वाली विज्ञान कांग्रेस इस बार राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है. इस बार यूनिवर्सिटी अपना शताब्दी वर्ष मना रही है. इसके पहले विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जनवरी 2020 में बेंगलुरु में किया गया था. आइए जानते हैं कि इस बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस में क्या कुछ खास होने वाला है.

  1. भारतीय विज्ञान कांग्रेस का इस बार मुख्य विषय "महिला सशक्तीकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और तकनीक" रखा गया है. 
  2. इस बार विज्ञान कांग्रेस का सतत में इस बात पर फोकस रहेगा कि किस तरह से सतत विकास में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाए, जिसमें महिलाएं खास तौर पर हों. 
  3. विज्ञान कांग्रेस में एक अनूठा आयोजन बाल 'विज्ञान कांग्रेस' के तौर पर नजर आएगा. इसका लक्ष्य बच्चों में वैज्ञानिक रुचि विकसित करना और वैज्ञानिक प्रयोगों के जरिए उनकी रचनात्मकता को सामने लाना है.
  4. किसानों को मंच मुहैया कराने के लिए 'किसान विज्ञान कांग्रेस' का आयोजन भी होगा. इस मंच के जरिए किसानों की बॉयो-इकोनॉमी बढ़ाने और युवाओं को कृषि क्षेत्र के लिए आकर्षित करने का मौका मिलेगा.
  5. सत्र में 'जनजातीय विज्ञान कांग्रेस' का भी आयोजन होना है. यहां स्वदेशी ज्ञान प्रणाली और प्रथाओं को मंच मिलेगा. इसके साथ ही जनजातीय महिलाओं के सशक्तीकरण करने को लेकर इसमें फोकस किया जाएगा.
  6. विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहने के लिए के लिए एक विशेष कार्यक्रम होगा. इसमें जानी मानी महिला वैज्ञानिकों का संबोधन होगा. इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है. 
  7. सत्र को कई नेता और संवैधानिक पदों पर बैठे प्रमुख भी संबोधित करने वाले हैं. महाराष्ट्र के राज्यपाल और महाराष्ट्र पब्लिक यूनिवर्सिटी के चांसलर भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विज्ञान और तकनीकी एवं भूविज्ञान मामलों के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे. इनके साथ, राष्ट्रसंत  तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर सुभाष आर चौधरी और इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (ISCA), कोलकाता की जनरल प्रेसीडेंट डॉक्टर विजय लक्ष्मी भी रहेंगी.
  8. अधिवेशन में नोबेल विजेता, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत और दुनिया के प्रमुख रिसर्चर, एक्सपर्ट और विभिन्न क्षेत्रों के टेक्नोक्रेट हिस्सा लेंगे. इनमें स्पेस, डिफेंस, आईटी और मेडिकल रिसर्च से जुड़ी हस्तियां शामिल रहेंगी.
  9. अधिवेशन में एग्रीकल्चर और फॉरेस्ट्री साइंस, पशु चिकित्सा, मत्स्य विज्ञान, मानव और व्यवहार विज्ञान, केमिकल साइंस, भू प्रणाली, इंजीनियरिंग, पर्यावरण, सूचना और संचार एवं तकनीकी, गणित, मेडिकल साइंस, फिजिकल साइंस के क्षेत्र में हुए एप्लाइड रिसर्च को सामने रखा जाएगा. 
  10. 'प्राइड ऑफ इंडिया' मेगा एक्सपो के रूप में स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकार के साथ ही कॉरपोरेट, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, एकेडमिक और रिसर्च इंस्टीट्यूट और देश भर के उद्यमियों की उपलब्धियों और उनकी क्षमताओं को दिखा जाएगा. भारतीय विज्ञान कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1914 में किया गया था.

यह भी पढ़ें-

भारतीय विज्ञान कांग्रेस का इतिहास और महत्व, 3 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget