एक्सप्लोरर

ZOOM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप बैन की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

आरोप है कि जूम ऐप पर डेटा सुरक्षित नहीं है. इस डेटा को कोई भी पढ़ सकता है, रिकॉर्ड कर सकता है, चुरा सकता है.

नई दिल्ली: वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप Zoom पर प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. याचिका में जूम के जरिए लोगों का डेटा लीक होने और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने का खतरा बताया गया है. याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार से जांच के लिए कहे. साथ ही ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए.

याचिकाकर्ता हर्ष चुघ का कहना है कि जूम ऐप सुरक्षित नहीं है. इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं है. यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2009 का उल्लंघन कर रहा है.

ZOOM से 90 दिन में जुड़ गए 19 करोड़ यूजर जूम एक अमेरिकी ऐप है. ये ऐप 2011 में शुरू हुआ. दिसंबर 2019 तक इसके 1 करोड़ यूजर थे. जबकि मार्च 2020 में यूजर बढ़कर 20 करोड़ हो गए. सिर्फ 90 दिनों में जूम ऐप से 19 करोड़ यूजर जुड़ गए. तीन महीने में 1900 गुना यूजर बढ़ गए. वर्तमान में जूम ऐप की वैल्यूएशन 42 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए है.

जूम को एरिक युआन नाम के शख्स ने बनाया है जो कि एक चीनी मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. इसमें एक बार में 1 से लेकर 100 तक लोग जुड़ सकते हैं. सबसे बड़ी बात की ऐप की सेवाएं बिल्कुल फ्री है.

चीन में है इसका सर्वर जूम भले ही अमरेकी ऐप हो लेकिन इसका सर्वर चीन में है. जूम ने अमेरिकन कॉरपोरेट मंत्रालय को जो जानकारी दी उसके मुताबिक इस एप्लीकेशन के रिसर्च और डेवलपमेंट का काम चीन में 700 कर्मचारियों ने मिल कर किया. यानी दुनिया के 20 करोड़ लोग जो जूम का इस्तेमाल कर रहे हैं उनका सारा डेटा चीन के पास है.

दुनियाभर की खबरें चीन के पास पहुंच रही एक्सपर्ट की माने तो दुनिया भर की जितनी सरकारें जूम पर अपनी कैबिनेट मीटिंग कर रही हैं उसकी पल-पल की खबर चीन को है. सुरक्षा और गोपनीयता के इस खतरे को भांपते हुए गृह मंत्रालय और साइबर सुरक्षा से जुड़ी देश की बड़ी संस्था सीईआरटी ने अप्रैल में एडवाइजरी जारी करके कहा था कि अमेरिका में ही इसके खिलाफ मुकदमा कर दिया गया है.

सिंगापुर, ताइवान और जर्मनी जैसे देश ZOOM ऐप पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल, स्पेस एक्स और स्मार्ट कम्युनिकेशन जैसी कंपनियों ने जूम ऐप का इस्तेमाल बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में न्यूड हो गया शख्स, फीड बंद करना भूल गया था

सिंगापुर: जज ने जूम कॉल पर आरोपी को सुना दी मौत की सजा, अब हो रही आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में होंगे कितने मंत्री? जानें
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में होंगे कितने मंत्री? जानें
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
UP Weather: यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget