एक्सप्लोरर

Platform Ticket : रेलवे ने दी बड़ी राहत, 50 की जगह फिर से 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

Platform Ticket : UTS ऐप एंड्रवायड फोन के लिए तो पहले से ही उपलब्ध था लेकिन अब IOS फोन में भी आज रात तक उपलब्ध हो जाएगा.

Platform Ticket: देश में कोरोना मामलों (Covid Cases) में कमी देखने को मिली है. कम होते संक्रमण के मामलों के साथ ही इंडियन रेलवे (Indian Railway) की ओर से लागू किए गए प्रतिबंधो में ढील दे दी गई है. दरअसल भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) के दाम को कम कर दिया है. इस बात की जानकारी मध्‍य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने दी. उन्होंने कहा कि कई स्टेशनों की प्लेटफॉर्म टिकट को 50 रुपये से कम करके 10 रुपये कर दी गई है. इन स्टेशनों के नाम CSMT, दादर, LTT, ठाणे, कल्याण और पनवेल है. 

इसके अलावा वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) करवाने वाले यात्रियों को रेलवे विशेष सुविधा देगा. अनिल ने बताया कि कोविड के दोनों टीके ले चुके मध्य रेलवे की मुबंई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) के यात्री अब रेलवे की अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) ऐप के जरिए अपने मोबाइल फोन पर सिंगल टिकट और मंथली रेलवे पास बुक कर सकते हैं. बता दें कि ये ऐप एंड्रवायड फोन के लिए तो पहले से ही उपलब्ध था लेकिन अब IOS फोन में भी आज रात तक उपलब्ध हो जाएगा. वहीं इस सुविधा का उपयोग कल से किया जा सकेगा. 

 

यात्रियों को मिलेगी राहत 

वहीं अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि एप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रणाली से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और रेलवे टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम होंगी. दरअसल देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पहले वैक्सीनेशन करवाए लोगों को मंथली पास लेकर लोकर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी थी. हालांकि सरकार के इस फैसले से जनता खुश नहीं थी जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों के सफर को आसान और मंथली पास को रखने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया. अब यात्री सिंगल दिन का टिकट लेकर भी यात्रा कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Noida International Airport: आज जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, चुनाव से पहले यूपी को मिलेगी बड़ी सौगात

Congress Meeting: सोनिया गांधी आज पार्टी के वरिष्ठ सांसदों के साथ करेंगी बैठक, संसद सत्र में मोदी सरकार को घेरने के मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget