एक्सप्लोरर

साउथ दिल्ली में Pizza डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 घरों को क्वॉरन्टीन किया गया

पिज्जा डिलीवरी बॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है.प्रशासन ने 72 घरों के लोगों को क्वॉरंटीन में रखने का आदेश दिया हैय

नई दिल्ली: कोरोना संकट से जुड़ी बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक पित्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जानकारी के मुताबिक इस डिलीवरी ब्वॉय ने पिछले 15 दिनों में 72 घरों में पित्जा की डिलीवरी की थी.

मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासन ने सभी 72 घरों की पहचान कर सभी लोगों को क्वॉरन्टीन करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही इस डिलीवरी ब्वॉय के साथ काम करने वाले 17 साथियों को और डिलीवरी ब्वॉय के परिवार वालों को होम क्वॉरन्टीन किया गया है. दक्षिण दिल्ली के डीएम बीएम मिश्रा ने बताया, ''सभी 72 घरों को होम क्वॉरन्टीन किया गया है. अगर किसी में कोई लक्षण दिखते हैं तो कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.'

जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के पांच किलोमीटर के दायरे में पित्जा डिलीवर किया था. पिछले तीस दिनों से इस डिलीवरी ब्वॉय को खांसी जुकाम था. कोई ट्रैवल हिस्ट्री ना होने की वजह से कोविड टेस्ट नहीं किया गया था.

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान खाना और राशन के सामान की डिलीवरी की इजाजत दी गई है. जिन इलाकों स्थिति गंभीर है वहां किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है. सभी जरूरी सामान की प्रशासन होम डिलीवरी करवा रहा है.

नहीं थम रहा है कोरोना का कहर बता दें कि  देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 12380 हो चुकी है. 414 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर जान से हाथ धो बैठे हैं. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव पेशेंट 10477 हैं. वहीं अब तक 1488 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 414 लोगों की मौत हुई है. कुल 392 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 187 मौतें हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 32 और गुजरात में 33 मौत हुई हैं. इसके अलाव तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget