एक्सप्लोरर

गरीबी और बेबसी की तस्वीर हुई वायरल, स्कूल में दाखिला मिला और जिंदगी बदल गई

एक तस्वीर ने वो काम कर दिया जो हजार शब्द भी नहीं कर सकते थे. बच्ची की मार्मिक तस्वीर वायरल होते ही बच्ची इलाके में छा गई है. झोपड़ पट्टी में रहनेवाली बच्ची अब स्कूल जाने लगी है.

हैदराबाद: एक तस्वीर हजार शब्दों पर भारी है. ये सच हुआ है हैदराबाद में. जहां एक बच्ची की मार्मिक तस्वीर वायरल होने के बाद उसे स्कूल में दाखिला मिल गया. गरीब बच्ची की स्थिति अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं. इसके साथ ही ये तस्वीर हमारे देश में निर्धन और गरीब की बेबसी का भी इजहार करती है. अपने देश में एक गरीब के लिए शिक्षा कितना मुश्किल है ये तस्वीर भी इस कहानी को बयान करती है.

तस्वीर की क्या है हकीकत 

तस्वीर में पांच वर्षीय बच्ची को देखा जा सकता है कैसे बहुत ही गंभीरता से स्कूल में झांकती है. जहां अन्य बच्चे स्कूल में पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. उसके एक हाथ में थाली है. जिससे उसकी निर्धनता का पता चलता है. तस्वीर में बच्ची के मैले-कुचैले कपड़े से अंदाजा लगता है कि वो भी पढ़ना चाहती है, मगर परिस्थितिवश ऐसा करने से मजबूर है.

ये तस्वीर तेलुगू भाषा के एक समाचार पत्र में 7 नवंबर को सामने आई. उसका मार्मिक और व्यंग्यात्मक कैप्शन था,’भूख, अपनी नजरें गड़ाए हुए.’ दिल को छू जानेवाली तस्वीर छपते ही सारे शहर में चर्चा का विषय बन गई. मानवाधिकार से जुड़े समूह सामने आये. एक शख्स ने फेसबुक पर शेयर करते हुए भोजन और शिक्षा की कमी पर चिंता जताई. साथ ही लिखा कि भोजन और शिक्षा के अधिकार से एक बच्ची को महरूम किया जा रहा.

तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्कूल में बच्ची का दाखिला ले लिया गया. बच्ची का इलाका उसके स्कूल से 100 मीटर के फासले पर है. जहां उसकी तस्वीर ली गई थी. बच्ची के पिता लक्ष्मण कहते हैं, “जब स्कूल में लंच का समय होता है तब बच्चे वहां बहुंच जाते हैं और मिड डे मील का लाभ उठाते हैं.” बच्ची के स्कूल जाने पर उसके पिता खुशी जताते हुए कहते हैं, “अब उसकी उम्र के दूसरे बच्चों ने भी स्कूल में दाखिला लेना शुरू कर दिया है. ये देखकर मुझे खुशी होती है.” लक्ष्मण की शिकायत है कि उनके इलाके में आंगनबाड़ी या डे केयर जैसी सुविधा नहीं है जिसके भरोसे काम पर जानेवाले माता पिता बच्चों को हवाले करके जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget