एक्सप्लोरर

तमिलनाडु राज्यपाल को किया नजरअंदाज, स्कॉलर ने कुलपति से ली डिग्री, कहा- मैंने जानबूझकर...'

मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय में एक पीएचडी स्कॉलर छात्रा ने तमिलनाडु के राज्यपाल से अपनी डिग्री लेने से इनकार कर दिया. स्कॉलर ने विश्वविद्यालय के कुलपति से डिग्री स्वीकार की.

मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बुधवार (13 जुलाई, 2025) को एक पीएचडी स्कॉलर छात्रा ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से अपनी डिग्री लेने से इनकार कर दिया. स्कॉलर ने आरोप लगाते हुए कहा, 'राज्यपाल ने तमिलनाडु के हितों के खिलाफ काम किया है.' उसके बाद स्कॉलर ने विश्वविद्यालय के कुलपति से डिग्री स्वीकार की.

स्कॉलर जीन जोसेफ ने माइक्रो फाइनेंस में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. जीन ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर राज्यपाल से दूरी बनाए रखी. राज्यपाल आरएन रवि ने तमिल लोगों के लिए कुछ नहीं किया है. इसलिए मैं उनसे अपनी डिग्री नहीं लेना चाहती थी.

जानबूझकर लिया ये फैसला

विश्वविद्यालय समारोह के वीडियो फुटेज में जीन जोसेफ मुख्य अतिथि राज्यपाल आरएन रवि को दरकिनार करते हुए कुलपति एन चंद्रशेखर से अपनी डिग्री लेते हुए दिखाई दीं. हालांकि राज्यपाल ने सोचा कि यह एक गलती है, लेकिन स्कॉलर ने अपने हाव-भाव से जता दिया कि उन्होंने यह फैसला जानबूझकर लिया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने कहा, 'हमने सोचा कि वह कुलपति की स्टूडेंट हैं और उनसे ही यह डिग्री प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया.'

डीएमके के साथ विवाद भी कारण!

वहीं जीन जोसेफ के पति, राजन सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के पदाधिकारी हैं, जिनका राज्यपाल से टकराव चल रहा है. डीएमके ने राज्यपाल पर तमिलनाडु विधानसभा की ओर से पारित विधेयकों को मंजूरी देने में जानबूझकर देरी करने, निर्वाचित सरकार के कामों को रोकने का आरोप लगाया है.

यह तनाव तब और बढ़ गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर निर्णय देते हुए कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास ऐसे मामलों में कोई विवेकाधीन शक्तियां नहीं हैं, बल्कि उन्हें मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही काम करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- EXCLUSIVE: पाकिस्तान ने कर ली FATF को चकमा देने की तैयारी, आतंकियों को देगा 391 करोड़ का चंदा, जानें पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget