एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर क्या बोले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पेट्रोल रिकॉर्ड 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. इसको लेकर आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना है, जहां कच्चे तेल की कीमत 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है. उन्होंने कहा कि भारत 80 फीसदी तेल आयात करता है, यही वजह है कि उपभोक्ताओं पर असर पड़ता है.

पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस विचार से सहमत हैं. उन्होंने कहा, "इस कमोडिटी की कीमत वैश्विक बाजार द्वारा नियंत्रित होती है. मेरी राय है कि ईंधन को जीएसटी के तहत लाया जाना चाहिए. लेकिन, यह तभी किया जाएगा जब जीएसटी परिषद के सदस्य आम सहमति पर पहुंचेंगे.''

दिल्ली में पेट्रोल 95.31 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है. वहीं डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल 101.52 और डीजल 93.58 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में प्रेटोल इस समय 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘कर वसूली महामारी की लहरें’ लगातार आती जा रही हैं.

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है. पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा. टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं.’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भयंकर जनलूट - पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीज़ल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ! कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पेट्रोल-डीज़ल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की क़ीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए कर ज़िम्मेदार हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget