एक्सप्लोरर

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 90 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई. इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 83 रुपये 40 पैसे की दर पर पहुंच गया.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 83 रुपये 40 पैसे और डीजल 74 रुपये 63 पैसे प्रति लीटर के रिकॉर्ड दर पर पहुंच गया. वहीं मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल 90 रुपये 75 पैसे और डीजल 79 रुपये 23 पैसे की दर से बिक रहा है.

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार निशाने पर है. विपक्षी दल चुनाव पूर्व किये गये वायदों को याद दिला रहे हैं. साथ ही विपक्षी पार्टी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और टैक्स में कटौती की मांग कर रही है. सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कारणों से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं जीएसटी के दायरे में लाने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है.

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 90 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

कल ही जब वित्त मंत्री अरुण जेटली पूछा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के लिए क्या सरकार कच्चे तेल पर कर कटौती करने पर विचार कर रही है. तो उन्होंने सवाल टाल दिया. वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी काउंसिल) की बैठक के बाद उनसे जब यह पूछा गया कि क्या बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार किया गया तो उन्होंने कहा, "यह एजेंडा में नहीं था."

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव चार साल के ऊपरी स्तर पर चला गया और लगातार तेजी का सिलसिला जारी है. भारत में तेल का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम से तय होता है, इसलिए कच्चे तेल में मौजूदा तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. डीजल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, क्योंकि ट्रांसपोर्ट में डीजल का इस्तेमाल किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget