एक्सप्लोरर

पत्नी इंद्राणी को तलाक देने के लिए तैयार हुए पीटर मुखर्जी

मुंबई: पूर्व मीडिया व्यवसायी पीटर मुखर्जी अपनी पत्नी इंद्राणी को तलाक देने के लिए राजी हो गए हैं. इंद्राणी शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं. हत्या मामले में इंद्राणी की वकील ने मुंबई में अदालत के बाहर संवाददाताओं को बताया कि तलाक की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा क्योंकि दोनों जेल में हैं.

उन्होंने कहा , ‘‘हमें पीटर के वकील से पंजीकृत डाक के माध्यम से जवाब मिला है और परस्पर सहमति से वे तलाक देने के लिए राजी हो गए हैं.’’ पीटर मुखर्जी के एक वकील ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि इंद्राणी के नोटिस पर जवाब भेज दिया गया है और ‘‘तलाक की शर्तों पर हम काम कर रहे हैं.’’

अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप झेल रही इंद्राणी मुखर्जी ने बीते दिनों सीबीआई की विशेष अदालत को सूचित किया कि वह पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी को तलाक देने के लिए परिवार अदालत जाना चाहती हैं और अपनी संपत्ति परमार्थ दान करने के लिए ‘विरासत’ बदलना चाहती हैं.

शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी भी सह-आरोपी हैं. विशेष सीबीआई अदालत में इंद्राणी, उनके पति पीटर मुखर्जी और पूर्व पति संजीव खन्ना पर ही आरोप तय हुआ था. विशेष न्यायाधीश एचएस महाजन ने सुनवायी के लिए एक फरवरी की तारीख तय की थी.

इंद्राणी ने मौखिक आवेदन करके विशेष अदालत से बांद्रा के परिवार अदालत जाने और पीटर मुखर्जी के साथ तलाक की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था. उन्होंने न्यायाधीश को मौखिक सूचना दी कि वह अपना ‘वसीयत’ बदलना चाहती हैं और पारिवारिक संपत्ति में अपने हिस्सा परमार्थ संगठनों को दान करना चाहती हूं.

न्यायाधीश ने उन्हें कहा कि इंद्राणी को तलाक का मामला दायर करने या वसीयत बदलने के लिए विशेष अदालत के अनुमति की जरूरत नहीं है और वह स्वयं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं. पीटर भी अदालत में पेश हुए थे. लेकिन उन्होंने इंद्राणी से बातचीत नहीं की और नाहीं कोई दुआ-सलाम हुआ. इंद्राणी के पूर्व पति खन्ना भी अदालत में मौजूद थे. शीना बोरा की 24 अप्रैल, 2012 को हत्या कर उसका शव जला दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget