एक्सप्लोरर

सेना में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमीशन, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

अब सेना में महिलाएं 20 साल से ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं दे सकेंगी. वे कर्नल रैंक तक पहुंचकर यूनिट की कमान भी संभाल सकती हैं.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की मंजूरी देते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसके तहत‌ अब सेना की दस (10) कॉम्बेट-सपोर्ट आर्म्स में स्थायी कमीशन मिल सकेगा यानि वे 20 साल से ज्यादा तक अपनी सेवाएं दे सकेंगी और कर्नल रैंक तक पहुंचकर यूनिट की कमान भी संभाल सकती हैं.

भारतीय सेना के प्रवक्ता, कर्नल अमन आनंद के मुताबिक, इस वक्त जो अस्थायी कमीशन प्राप्त महिलाएं सेना में कार्यरत हैं, उनके लिए एक बोर्ड स्थापित किया जा रहा है. इस बोर्ड का इंटरव्यू पास करके शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेना में चुनी गई महिलाएं स्थायी कमीशन प्राप्त कर सकेंगी. रक्षा मंत्रालय की नई अधिसूचना के तहत थलसेना की दस विंग ऐसी हैं जिनमें अब महिलाएं स्थायी कमीशन प्राप्त कर सकेंगी.

  1. आर्मी एयर डिफेंस (एएडी)
  2. सिग्नल्स कोर
  3. इंजीनियर्स रेजीमेंट
  4. आर्मी एविएशन कोर
  5. ईएमई
  6. एएससी (आर्मी सर्विस कोर)
  7. ऑर्डनेंस कोर
  8. इंटेलीजेंस कोर
  9. जज एडवोकेट जनरल (लीगल ब्रांच--इस ब्रांच में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले ही महिलाओं को परमानेंट कमीशन मिला हुआ था)
  10. एजुकेशन कोर (इसमें भी पहले से था)

मेडिकल और नर्सिंग कोर में महिलाओं को 90 के दशक में ही स्थायी कमीशन मिल गया था. बता दें कि सेना में स्थायी कमीशन के लिए कुछ महिला सैन्य अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद कोर्ट ने शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेना में चुनी गई महिलाओं को स्थायी कमीशन देना का आदेश दिया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सेना पर छोड़ दिया गया था कि किन-किन कोर और विंग में महिलाओं को परमानेंट कमीशन दिया जा सकता है.

सेना ने अब महिलाओं को कॉम्बेट-आर्म्स यानि इंफेंट्री, आर्मर्ड (टैंक), आर्टलरी (तोपखाना) और मैकेनाइज्ड इंफेंट्री को छोड़कर महिलाओं को अधिकतर विंग्स में स्थायी कमीशन दे दिया है. यानि महिलाएं एविएशन, एयर-डिफेंस, सिग्नल्स, इंटेलीजेंस आदि में कर्नल  औ उसके ऊपर रैंक) तो जा सकती हैं और अपनी यूनिट को कमांड यानि कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर कमान भी संभाल सकती हैं, लेकिन अभी भी सीधे युद्ध के मैदान में नहीं जा सकेंगी. कॉम्बेट रोल अभी भी उनसे दूर रहेगा. महिलाएं सेना में सपोर्ट-आर्म्स में रहेंगी.

रक्षा मंत्रालय ने जो नया नोटिफिकेशन जारी किया है वो अधिकारी स्तर की महिलाओं के लिए है. जवान यानि एनसीओ और जेसीओ रैंक के लिए महिलाओं अभी सिर्फ सेना की पुलिस कोर (कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस) में ही भर्ती हो सकती हैं.

गौरतलब है कि वायुसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन के साथ साथ कॉम्बेट रोल भी मिल चुका है और वे फाइटर जेट्स भी उड़ा सकती हैं. कोर्ट के आदेश पर महिलाओं को नौसेना में भी स्थायी कमीशन मिल चुका है लेकिन वॉरशिप यानि युद्धपोत पर तैनात होने की इजाजत अभी तक नहीं मिल पाई है. हालांकिं, नौसेना में महिलाएं पायलट से लेकर एयरक्राफ्ट में वैपनरी-ऑफिसर यानि मिसाइल दागने की भूमिका निभा रही हैं.

चीन से निपटने के लिए पीएम मोदी के पास विजन नहीं, सवाल पूछना मेरी जिम्मेदारी: राहुल गांधी 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget