एक्सप्लोरर

गुजरातः आलू किसानों और पेप्सिको के बीच सुलझा विवाद, मुकदमा वापस लेगी कंपनी

भारतीय किसान संघ की गुजरात इकाई के अध्यक्ष विट्ठल दूधात्रा ने पेप्सिको के निर्णय को किसानों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि हम निर्णय का स्वागत करते हैं.

अहमदाबाद: खाने-पीने का सामान बनाने वाली पेप्सिको इंडिया गुजरात के आलू किसानों के खिलाफ दायर मुकदमे को वापस लेगी. इन किसानों के खिलाफ कथित रूप से आलू की उस खास किस्म को उपजाने को लेकर मुकदमा दायर किया था जिस पर कंपनी अपने पौध किस्म संरक्षण (प्लांट वेराइटी प्रोटेक्शन-पीवीपी) अधिकार का दावा करती है.

पेप्सिको ने अप्रैल में कुछ किसानों पर आलू की उस किस्म की खेती करने को लेकर मुकदमा दायर किया जिसे विशेष रूप से कंपनी के लोकप्रिय लेज आलू चिप्स के लिये उगाया जाता है. कंपनी के इस निर्णय को लेकर सार्वजनिक स्तर पर काफी विरोध हुआ था.

पेप्सिको इंडिया ने एक बयान में कहा कि सरकार के साथ चर्चा के बाद कंपनी ने किसानों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने पर सहमति जतायी है. बयान के अनुसार, ''हम बीज संरक्षण से जुड़े सभी मुद्दों के लंबे समय और सही समाधान के लिए चर्चा पर भरोसा कर रहे हैं.''

बहुराष्ट्रीय कंपनी ने गुजरात के कुल 11 किसानों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. यह मुकदमा आलू की उस खास किस्म के कथित रूप से उपजाने को लेकर किया गया था जिस पर कंपनी पौध किस्म संरक्षण तथा कृषक अधिकार कानून, 2001 के तहत बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन का दावा कर रही थी.

भारतीय किसान संघ की गुजरात इकाई के अध्यक्ष विट्ठल दूधात्रा ने पेप्सिको के निर्णय को किसानों की जीत बताया. उन्होंने कहा, ''हम निर्णय का स्वागत करते हैं. वास्तव में यह किसानों की जीत है. कई तबकों की तरफ से दबाव के कारण कंपनी झुकी है.''

किसानों का प्रतिनिधित्य कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद यागनिक ने कहा कि पेप्सिको की घोषणा के बारे में अभी अदालत को जानकारी नहीं दी गई है.

किसान हरिभाई पटेल ने कहा, ''कंपनी का मुकदमा वापस लेने का निर्णय सुनकर उन्हें खुशी है. लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों को भविष्य में इस प्रकार के झूठे मुकदमे का सामना नहीं करना पड़े.'' पटेल साबरकांठा जिले के उन चार किसानों में शामिल हैं जिनके खिलाफ मुकदमा किया गया.

पेप्सिको ने साबरकांठा, अरावली जिलों के नौ किसानों के खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत तथा मोदासा जिला अदालत में मुकदमा किया था. इन किसानों पर आलू की उस किस्म एफसी-5 को उपजाने का आरोप था जिसपर कंपनी पौध किस्म संरक्षण अधिकार का दावा कर रही है. कंपनी ने इसके लिये 20 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी.

बयान में कहा गया है, ''कंपनी उन हजारों किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है जिसके साथ हम पूरे देश में काम कर रहे हैं.'' कंपनी ने 11 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इससे पहले, बनासकांठा जिले के दो अन्य किसानों के खिलाफ मुकदमा किया था. मुकदमा गुजरात हाई कोर्ट में लंबित है.

फोनी तूफान का असर ओडिशा में दिखना शुरू, जानें- कैसे करें बचाव

200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की तरफ बढ़ रहा फोनी तूफान, ओडिशा के पुरी में इमरजेंसी के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget