एक्सप्लोरर

करगिल विजय के 20 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की अपील, ‘सेना के साथ खड़ा हो पूरा देश’

पीएम मोदी कहा कि युद्ध में पराजित कुछ लोग छद्म युद्ध के सहारे राजनीतिक मकसद पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. यही नहीं, लड़ाई अब अंतरिक्ष तक भी पहुंच गई है.

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर 1947 से छल-कपट का आरोप लगाते हुए कहा कि युद्ध सरकारें नहीं लड़ती हैं, बल्कि पूरा देश लड़ता है. कारगिल युद्ध के समय भी पूरा भारत एकजुट होकर अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा था. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूरे देश को सेना के साथ खड़ा होना चाहिए.  करगिल में विजय हमारे बेटों और बेटियों की बहादुरी की जीत थी- मोदी कारगिल विजय दिवस पर आयोजित समारोह के संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कारगिल युद्ध ने भारत के प्रति दुनिया के नजरिये को बदल दिया. सेना के आधुनिकीकरण में धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा. मोदी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें करगिल जाने का अवसर मिला था, लेकिन जब करगिल युद्ध जीते थे तब भी वह करगिल गए थे. उन्होंने कहा कि करगिल में विजय हमारे बेटों और बेटियों की बहादुरी की जीत थी. यह भारत की ताकत और धैर्य की जीत थी. यह भारत की पवित्रता और अनुशासन की जीत थी. यह हर भारतीय की उम्मीदों की जीत थी. पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं 20 साल पहले करगिल गया था, जब युद्ध अपने चरम पर था, दुश्मन ऊंची चोटियों पर बैठे अपना खेल खेल रहे थे. हमारे जवान मौत का सामना कर रहे थे, तिरंगा ले जाने वाले हमारे जवान सबसे पहले घाटी तक पहुंचना चाहते थे. उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र से लेकर असीम अंतरिक्ष तक जहां-जहां भी भारत के हितों के सुरक्षा की आवश्यता होगी भारत अपने सामथ्र्य का भरपूर उपयोग करेगा.  1999 में पाकिस्तान का छल पहले की तरह फिर एक बार छलनी कर दिया गया- मोदी मोदी ने कहा कि पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा. 1948, 1965 और 1971 में उसने यही किया. लेकिन 1999 में उसका छल पहले की तरह फिर एक बार छलनी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कारगिल समेत चार लड़ाइयों में दुश्मन को पराजित करने के साथ ही भारतीय सैनिकों की बहादुरी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारी सेना परंपरागत युद्ध में पारंगत है, लेकिन आज युद्ध का स्वरूप बदल गया है. आज पूरी दुनिया छद्म युद्ध की शिकार है, जिसमें आतंकवाद पूरी मानवता को बहुत बड़ी चुनौती दे रहा है. युद्ध में पराजित कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं- मोदी पीएम मोदी कहा कि युद्ध में पराजित कुछ लोग छद्म युद्ध के सहारे राजनीतिक मकसद पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. यही नहीं, लड़ाई अब अंतरिक्ष तक भी पहुंच गई है. यह साइबर दुनिया में भी लड़ी जा रही है. उन्होंने कहा कि अब सेना को आधुनिक बनाना हमारी जरूरत भी है और प्राथमिकता भी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में नई चुनौतियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए न तो किसी दबाव में आएंगे और न प्रभाव में काम करेंगे और न ही किसी अभाव में काम होगा. यह भी पढ़ें- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन मुंबई में अगले 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने लोगों से सावधान रहने को कहा भगोड़े माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी और मेरे घरवालों की संपत्ति जब्त न की जाए कर्नाटक: JDS ने कहा- येदियुरप्पा को समर्थन नहीं, BJP स्पीकर के खिलाफ ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget