एक्सप्लोरर

Corona in India: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में हुआ इजाफा, इतने प्रतिशत की हुई वृद्धि

Booster Dose: कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ साथ देश के लोग वेक्सीनेशन पर भी ध्यान देने लगे हैं. कोरोना मामले बढ़ने के बाद बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.

Vaccination in India: देश में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बाद बूस्टर डोज (booster Dose) लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. एक तरफ जहां देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं आम नागरिक सतर्क भी हो रहा है और वेक्सीनेशन (Vaccination) की ओर ध्यान दे रहा है. आधिकारिक आंकड़ों (Official Data) के मुताबिक मई के आखिरी 15 दिनों में 41.5 लाख लोगों को बूस्टर डोज की खुराक दी गई थी जबकि जून के पहले 15 दिनों की बात करें तो ये आंकड़ा लगभग 47.5 लाख पर पहुंच गया. यानी दो हफ्तों में कोरोना की तीसरी खुराक (Third Dose) लेने वालों की संख्या में 44.3 फीसदी का इजाफा देखा गया है.

पांच महानगरों में पिछले सप्ताह के दौरान बूस्टर डोज की संख्या में 77.9 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. तो वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा बूस्टर डोज लेने वाले लोग सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना के नए मामलों की बात करें तो इस गुरूवार को 12 हजार 213 केस सामने आए जो पिछले गुरुवार को मिले आंकड़ों के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं. पिछले गुरुवार को 7 हजार 240 नए केस दर्ज किए गए थे. हालांकि अस्पताल में भर्तियां और मौत के आंकड़ों की बात करें तो ये इस बार कम रहा है.

हर घर दस्तक अभियान के बाद आई वेक्सिनेशन में तेजी

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक बूस्टर डोज में तेजी सरकार के अभियान हर घर दस्तक 2.0 के बाद से आई है. इसके साथ ही कोरोना की पहली और दूसरी वेक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसके अलावा 12 से 17 साल के बच्चों की वेक्सीनेशन में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. 60 साल से कम उम्र के वयस्कों की बूस्टर डोज में वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा मेट्रो सिटी और शहरी केंद्रों में दर्ज होने की संभावना व्यक्त की गई है. ये वो केंद्र हैं जहां पर निजी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है. आपको बता दें कि सरकार ने बूस्टर डोज की खुराक उन लोगों के लिए फ्री की है जो लोग 60 साल से अधिक और स्वास्थ्य कर्मी या नगर निगम के कर्मचारी हैं.

क्या हैं मेट्रो सिटी के आंकड़े

बूस्टर डोज (Booster Dose) को लेकर अगर देश के महानगरों (Metro Cities) की बात की जाए तो आंकड़ों के अनुसार सरकार के डोर-टू-डोर अभियान (Door to Door Campaign) के बाद मुंबई (Mumbai) में बूस्टर डोज में इजाफा हुआ है और पिछले सप्ताह की तुलना में 31 फीसदी की वृद्धि हुई. तो वहीं बेंगलुरु (Bengaluru) में भी सप्ताह दर सप्ताह वृद्धि देखी गई. जून के पहले सात दिनों में 6.8 फीसदी की वृद्धि तो वहीं दूसरे सप्ताह के दौरान 49.2 फीसदी वृद्धि देखी गई. अगल दिल्ली (Delhi) और कोलकाता (Kolkata) में बूस्टर डोज की खुराक लेने वालों की बात करें तो यहां पर जून में उतार चढ़ाव देखने को मिला है. दिल्ली में जहां जून के पहल सप्ताह में 5.9 फीसदी की गिरावट देखी गई थी तो वहीं दूसरे सप्ताह में ये आंकड़ा 32.4 फीसदी पर जा पहुंचा. कोलकाता में लगभग ऐसा ही हाल रहा यहां जून के पहले सप्ताह में 9.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की कई उसके बाद दूसरे सप्ताह में 64.3 फीसदी के साथ जबरदस्त उछाल आया.

ये भी पढ़ें: Mumbai में कोरोना जांच के लिए बढ़ी होम टेस्टिंग किट की डिमांड, डॉक्टरों ने जताई ये चिंता

ये भी पढ़ें: Coronavirus India: देश में कोरोना के नए मामलों में उछाल, कल के मुकाबले आकड़ों में बढ़ोतरी, दर्ज हुए 12847 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget