एक्सप्लोरर

लॉकडाउन से छूट मिलते ही बेपरवाह हुए लोग, हिल स्टेशन्स पर लगी भीड़, नहीं मिल रहे होटल में रूम

बॉर्डर खुलते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में वृद्धि हुई है. होटलों में 40 से 45 फ़ीसदी पर्यटक सामान्य दिनों में जबकि वीक एन्ड में 70 से 80 फ़ीसदी होटल की बुकिंग चल रही है.

नई दिल्ली: क्या मान लिया जाए कि कोरोना खत्म हो गया है ? ये सवाल पूछने की वजह हैं वो लोग जो घरों से बाहर निकल तो रहे हैं लेकिन इसके पीछे काम या मजबूरी वजह नहीं है. ऐसे में अगर कोरोना की तीसरी लहर आई तो स्थिति भयावह हो सकती है. इसकी वजह बनेगी हमारी आपकी लापरवाह फितरत, जो खतरा कम होते ही सारी सावधानियों को एक बक्से में बंद करके रख देते हैं. 

दरअसल मैदानी इलाकों में कहर बनकर बरस रही गर्मी को मात देने के लिए लोग इन पहाड़ियों का सहारा ले रहे हैं. पहाड़ी राज्यों की तरफ बढ़ने वाले रास्ते पर गाड़ियों का रेला लगा हुआ है. सड़कें इंसानों की भीड़ से गुलजार हैं. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान हर कोई पहाड़ियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहा है.

इस भीड़ में दूरी का ख्याल रख पाना तो नामुमकिन है लेकिन चेहरे पर मास्क भी ना लगाया जाए ऐसी तो कोई मजबूरी समझ नहीं आती. कई हिल स्टेशनों पर सैलानियों की ऐसी बाढ़ आ गई है कि होटलों में ऑनलाइन तो छोड़िए ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं मिल रही. 

शिमला का हाल भी कुछ ऐसा ही है. दिन के वक्त  की भीड़ शाम होते-होते दोगुनी हो जाती है. दिल्ली, पंजाब हो या यूपी, ठंड का लुत्फ उठाने के लिए खूब भीड़ पहुंच रही है.  14 जून से कोरोना बंदिशे ख़ासकर RTPCR रिपोर्ट के ख़त्म होने के बाद प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह के दौरान 3 लाख से ज़्यादा वाहन आ चुके है। हर दिन प्रदेश में 20 हज़ार से ज़्यादा वाहन आ रहे है। जून माह में 5 से 6 लाख पर्यटकों ने हिमाचल का रूख किया।

नैनीताल की वादियां भी सैलानियों से गुलजार है. भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग तो क्या तिल रखने भर की जगह नहीं है. सड़कें हों या नैनी झील में चलन वाली नाव सबकुछ फुल बुकिंग है. रंग बिरंगी ये तस्वीर देखने में जितनी खूबसूरत लग रही है कहीं, ऐसा ना हो कि आने वाले कुछ वक्त में ये जिंदगी को उतनी ही बदरंग बना दें.

टिक-टिक करती घड़ी हर सेकेंड कोरोना की तीसरी लहर की आहट का एहसास करवा रही है.  ऐसे में हमारी ये लापरवाही, अस्पताल के बाहर लंबी लाइन में ना तब्दील हो जाएं. कहीं ऐसा ना हो कि आज फुल चल रहे इन होटलों की तस्वीर कल अस्पताल के फुल बिस्तर में बदल जाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget