एक्सप्लोरर

नकदी की दिक्कत के बाद Paytm से भुगतान नहीं होने से परेशान हैं लोग!

नई दिल्ली:  नोटबंदी हुई. लोग परेशान हो गए. ई-वॉलेट का विकल्प दिया गया. पेटीएम की चांदी हो गई. हर रोज पेटीएम से हजारों लोग जुड़ रहे हैं. जिसमें छोटे दुकानदार भी शामिल हैं. लेकिन अब ये दुकानदार परेशान हैं. कभी इनके पैसे फंस जा रहे हैं तो कभी सप्लायर पेटीएम से भुगतान लेने से मना कर देता है.

दिल्ली के कनॉट प्लेस में विजय शुक्ला नाम के शख्स की पान की दुकान है. विजय की तीन पीढियां इसी धंधे से जुड़ी रही हैं. नोटबंदी के बाद जब विजय को नकदी की दिक्कतें आने लगीं तो इन्होंने पेटीएम अपना लिया. विजय ने सोचा था कि पेटीएम से भुगतान लेने से उनकी समस्या दूर हो जाएगी. लेकिन अब वो परेशान है. कभी इंटरनेट धीमे चल रहा है तो कभी सर्वर डाउन होने के चलते इन्हें भुगतान लेने में दिक्कतें आ रही हैं.

नकदी की दिक्कत के बाद Paytm से भुगतान नहीं होने से परेशान हैं लोग!

विजय शुक्ला का कहना है कि जब पेटीएम से पेमेंट करते हैं. उस समय या तो पेटीएम बहुत स्लो चलता है या फिर पेमेंट कई बार आ जाती है.  इतना ही नहीं शुक्ला जी का ये भी कहना है कि वो तो पेटीएम से पैसा ले रहे हैं लेकिन उनसे कोई नहीं ले रहा. विजय की सबसे बड़ी दिक्कत है कि जब वो पेटीएम से भुगतान कर अपनी दुकान के लिए सामान लेने जाते हैं तो वहां सप्लायर पेटीएम से पेमेंट लेने से मना कर देता है और नकदी की मांग करता है.

ये दिक्कत सिर्फ विजय शुक्ला या किसी एक छोटे दुकानदार की नहीं है. करीब-करीब पेटीएम करने वाला हर छोटा दुकानदार खुद तो भुगतान ले लेता है. लेकिन जब वो अपने डिस्ट्रीब्युटर या सप्लायर को पेटीएम से पेमेंट देना चाहता है तो वो डिजिटल पेमेंट लेने से मना कर देते हैं. ऐसे में पैसा होने के बावजूद भी दुकानदार खुद को ठगा महूसस कर रहा है.

नकदी की दिक्कत के बाद Paytm से भुगतान नहीं होने से परेशान हैं लोग!

ऐसे में एबीपी न्यूज पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट किरण वसरी रेड्डी से बात की तो उन्होंने कहा ‘’हमारा पहला टारगेट रिटेलर को जोड़ने का था. जिसमें हम 50 लाख रिटेलर को जोड़ चुके हैं. अब हम डिस्ट्रीब्यूटर लेवल पर काम कर रहे हैं. जल्द सब ठीक हो जाएगा. हालांकि पेटीएम का ये भी कहना है कि छोटे दुकानदार अपने रोजमर्रा की जरुरतों के लिए के लिए पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पेटीएम जल्द ही दिक्कतें दूर करने का दावा कर रहा है. लेकिन इस दौरान छोटे दुकानदारों को दोनों तरफ से मार झेलनी पड़ रहा है. कैश नहीं होने के कारण जहां दुकानदार अपना काम छोड़कर घंटों बैंक और एटीएम की लाइन में लगते हैं वहीं जब पेटीएम इस्तेमाल करते हैं तो दुकान का सामान खरीदने के लिए भटकना पड़ रहा है. ऐसे में जो सप्लायर,डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर की चेन है वो कहीं ना कहीं टूटती नजर आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget