एक्सप्लोरर

दिल्ली MCD चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको का इस्तीफा

नई दिल्ली:दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली में हार के कारणों का मंथन करना चाहिए और आत्ममंथन कर अपनी आगे की रणनीति को तैयार करना चाहिए. दिल्ली में 3 नगर निगम चुनावों में जहां भाजपा को शानदार जीत मिली वहीं कांग्रेस तीसरे स्थान पर आयी है.

अब तक चुनाव नतीजों/रुझानों में बीजेपी 270 सीटों में से करीब 185 सीटें पर जीतती दिख रही है. आम आदमी पार्टी के खाते में 45 सीटें आई है. अपने बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस एमसीडी चुनावों में 30 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है. हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी दिया इस्तीफा
MCD में हार के बाद अजय माकन का अध्यक्ष पद से इस्तीफा, शीला दीक्षित पर साधा निशाना
एमसीडी चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे के साथ ही माकन ने कांग्रेस पार्टी के अंदर के झगड़े पर भी चोट किया. अजय माकन ने अपने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वो एक साल तक पार्टी में कोई भी पद नहीं लेंगे और एक कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे. उन्होंने अपने इस्तीफे के फैसले को अंतिम फैसला बताया. हार की नैतिक जिम्मेदारी लेने के साथ ही अजय माकन ने दिल्ली की पूर्वी सीएम शीला दीक्षित पर हमले भी किए. अजय माकन ने कहा कि शीला दीक्षित लगातार उनपर हमले करती रहीं हैं, लेकिन वो जवाब नहीं देंगे. अजय माकन ने कहा, “शीला दीक्षित ने आक्रामकता की बात कही है. बीते दो साल से शीला दीक्षित जी और संदीप जी मेरे खिलाफ बोलते रहे पर मैंने उनका जवाब नहीं दिया है और मैं जवाब देना भी नहीं चाहता. मैं शीला जी को मेंटर मानता हूं और उनके साथ काम करते हुए बहुत कुछ सीखा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget