एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में ट्रेनिंग के दौरान सेना के एक जवान की मौत, कई गंभीर रूप से बीमार

हालांकि, भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक बयान में ये नहीं बताया है कि आखिर किस तरह की ट्रेनिंग चल रही थी. लेकिन जानकारी के मुताबिक, जवानों को दस किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने का आदेश दिया गया था.

पंजाब के पठानकोट शहर के करीब भारतीय सेना की ट्रेनिंग के दौरान एक जवान की मौत हो गई और कम से कम चार जवान गंभीर रूप से बीमार हो गए. गर्मी के कारण करीब दो दर्जन जवान इस ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हो गए थे. ट्रेनिंग में 11 ऑफिसर, 11 जेसीओ और 120 जवान शामिल थे. कुल 10 जवान अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.

भारतीय सेना की चंडीमंदिर (चंडीगढ़) स्थित पश्चिमी कमान ने बयान जारी कर बताया, "खराब मौसम के कारण पठानकोट के करीब एक संगठित और पर्यवेक्षित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि कई जवानों को पठानकोट के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बीमार जवानों को आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है और सभी की हालत पर बारीकी से निगरानी की जा रही है."

हालांकि, भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक बयान में ये नहीं बताया है कि आखिर किस तरह की ट्रेनिंग चल रही थी. लेकिन जानकारी के मुताबिक, जवानों को दस किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने का आदेश दिया गया था. ये दौड़ सैनिकों की ट्रेनिंग का हिस्सा थी और उनकी क्षमता नापने के लिए की गई थी. इस दौरान उनके शरीर पर हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान भी थे. बेहद गर्मी और ह्यूमिड मौसम के चलते करीब दो दर्जन जवान बेहोश हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई और चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के अंतर्गत नौवीं कोर (9वीं कोर) ने इस ट्रेनिंग का आयोजन किया था. नौवीं कोर को राइजिंग कोर के नाम से जाना जाता है और इसके मुख्यालय हिमाचल प्रदेश के योल में है. पठानकोट से सटी पाकिस्तान की सीमा इसी कोर के अंतगर्त आती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget